संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। रेट्रो कार में दिख रहे रणबीर की घायल और खून से सनी बाजू ने ध्यान खींचा। फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।
संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) को लेकर लंबे समय से चर्चा है। अब फिल्म से रणबीर कपूर का पहला ऑफिशियल लुक सामने आ गया है। आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भंसाली प्रोडक्शन ने दो पोस्टर लुक को शेयर किया है। पोस्टर में रणबीर कपूर रेट्रो अंदाज में दिखते हैं। हालांकि अभी आलिया और विक्की कौशल का लुक सामने नहीं आया है। लेकिन लोग पोस्टर देखकर इसको एनिमल मूवी का क्लोन बताने लगे हैं।
रेट्रो लुक में दिखे रणबीर
‘लव एंड वॉर’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर विंटेज कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं। उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट, गोल चश्मा और मूंछों वाला लुक अपनाया है। उनके बाल भी छोटे नजर आ रहे हैं। उनके बाजू चोट और खून से सने हुए दिखाई देते हैं। वहीं, रणबीर का चेहरा काफी शांत दिखा है। मूवी के दो फर्स्ट लुक जारी किए गए हैं।
रणबीर कपूर का दो लुक
एक लुक में रणबीर कपूर खून से सने हाथ गाड़ी के नीचे लटकाए हुए हैं और दूसरे से ड्राइव कर रहे हैं। वहीं, दूसरे पोस्टर में वो सामने की तरफ देख रहे हैं। दोनों ही लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस पोस्टर को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,' लव एंड वॉर का पोस्टर एनिमल क्लोन जैसा क्यों लग रा है? वही वाइब, वही एनर्जी... बस टाइटल अलग है। एक ने लिखा, 'रणबीर कपूर अपने पूरे चार्म के साथ वापस आ गए हैं!!!!! और हम इसके लिए तैयार हैं।'
21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘Love & War’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी और किरदारों से जुड़ी ज्यादातर जानकारी मेकर्स ने अभी पर्दे में रखी है। फिल्म को दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को रिलीज किया जाएगा। यह हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी सिनेमाघरों में आएगी।
और पढ़ें: संजय लीला भंसाली की 5 सबसे बेहतरीन फ़िल्में, 'लव एंड वॉर' से पहले OTT पर देख डालें
भंसाली के साथ फिर काम कर रहे रणबीर
‘लव एंड वॉर’ रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की दोबारा साथ आने वाली फिल्म है। दोनों ने इससे पहले 2007 की फिल्म ‘सांवरिया’ में साथ काम किया था। वहीं, आलिया भट्ट इससे पहले भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आ चुकी हैं। विक्की कौशल पहली बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं।
और पढ़ें: ‘मैं डाइट पर हूं’ कहकर रणबीर ने ठुकराया प्रसाद, कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा ने दिया करारा जवाब!
