MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • संजय लीला भंसाली की 5 सबसे बेहतरीन फ़िल्में, 'लव एंड वॉर' से पहले OTT पर देख डालें

संजय लीला भंसाली की 5 सबसे बेहतरीन फ़िल्में, 'लव एंड वॉर' से पहले OTT पर देख डालें

एंटरटेनमेंट डेस्क. संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर लोगों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। यह उनकी अब तक की सबसे भव्य फिल्म बताई जा रही है। हम आपको भंसाली की 5 ऐसी बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने दुनियाभर में खास पहचान भी बनाई।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 30 2025, 09:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1. खामोशी: द म्यूजिकल (1996)
Image Credit : Social Media

1. खामोशी: द म्यूजिकल (1996)

OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार

भंसाली की पहली फिल्म खामोशी एक बहुत भावुक कहानी थी। इसमें सलमान खान और मनीषा कोइराला ने काम किया था। फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो सुन सकती है, लेकिन उसके माता-पिता बोल और सुन नहीं सकते। यह कहानी लोगों के दिल को छू गई — सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी। इसी पर आधारित कुछ विदेशी फिल्में भी बनीं, जैसे ला फैमिली ब्लेयर (La Famille Bélier) और ऑस्कर जीतने वाली कोडा (CODA)। इस फिल्म ने भंसाली का खास तरीका दिखाया, जिसमें भावनाएं और संगीत को साथ जोड़ा गया था। इस फिल्म ने यह भी साबित किया कि हमारी भारतीय कहानियां पूरी दुनिया के दिलों तक पहुंच सकती हैं।

25
2. ब्लैक (2005)
Image Credit : Social Media

2. ब्लैक (2005)

OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स

भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' एक ऐसी शानदार कृति थी, जिसने कला की सीमाओं को और आगे बढ़ा दिया। रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म हेलेन केलर की जिंदगी से प्रेरित है और एक ऐसी लड़की की कहानी है जो ना सुन सकती है, ना देख सकती है और कैसे उसके गुरु की जो उसे जिंदगी से लड़ना सिखाते हैं। इस भावनात्मक कहानी और शानदार अभिनय को दुनियाभर में सराहा गया। 'ब्लैक' को टाइम मैगज़ीन ने साल 2005 की 10 बेहतरीन फिल्मों में जगह दी थी। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत सम्मान मिला, यहां तक कि ऑस्कर अकादमी की ओर से भी तारीफ की गई। इस फिल्म ने साबित किया कि भंसाली ना सिर्फ भारत के, बल्कि दुनिया के सबसे संवेदनशील और बेहतरीन डायरेक्टरों में से एक हैं, जो गहराई और भव्यता को एक साथ दिखा सकते हैं।

Related Articles

Related image1
संजय लीला भंसाली की फीस के आगे फीके हैं रणवीर सिंह जैसे कई स्टार्स, जानिए 'हीरामंडी' के लिए कितना चार्ज कर रहे
Related image2
23 साल बड़े संजय लीला भंसाली से शादी करना चाहती थीं दीपिका पादुकोण, वीडियो हुआ वायरल
35
3. देवदास (2002)
Image Credit : Social Media

3. देवदास (2002)

OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो

देवदास एक खास फिल्म बन गई थी। एक दुख भरी प्रेम कहानी को बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया था। शाहरुख़ ख़ान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म को 2002 में कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था और उसी साल इसे भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया था। इस फिल्म के बड़े-बड़े सेट, दिल को छू लेने वाला संगीत और खूबसूरत सीन ने देवदास को भारतीय फिल्मों की पहचान बना दिया। इसने पेरिस से लेकर टोक्यो तक लोगों को अपना दीवाना बनाया और दुनिया के कई फिल्मकारों को प्रेरित किया।

45
4. गंगूबाई काठियावाड़ी (2002)
Image Credit : Social Media

4. गंगूबाई काठियावाड़ी (2002)

OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स

एक दमदार और नारी शक्ति को दिखाने वाली कहानी गंगूबाई काठियावाड़ी ने भंसाली के कहानी कहने के अंदाज़ को और आगे बढ़ाया। इस फिल्म को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में खड़े होकर तालियों के साथ सराहा गया और यह नेटफ्लिक्स की पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बनी। आलिया भट्ट की ज़बरदस्त एक्टिंग और भंसाली द्वारा गहराई से रचा गया माहौल मिलकर गंगूबाई को एक यादगार और दुनियाभर में सराही गई कहानी बना गए।

55
5. हीरामंडी: द डायमंड बाजार (2024)
Image Credit : Social Media

5. हीरामंडी: द डायमंड बाजार (2024)

OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स

भंसाली का OTT की दुनिया में कदम हीरामंडी के साथ एक नया अध्याय था – उनके करियर में भी और भारतीय कंटेंट के इतिहास में भी। इस वेब सीरीज़ में भव्य महल, शाही पहनावे, शानदार हवेलियाँ और गहराई से बुनी गई कहानी ने दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान खींचा। रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में यह भारत की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज़ बन गई, 4.5 मिलियन लोगों ने इसे देखा और 33 मिलियन घंटे तक देखा गया। 43 देशों में ट्रेंड कर के भंसाली ने ये साबित कर दिया कि वो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उतने ही कामयाब हैं जितना फिल्मों में।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
संजय लीला भंसाली
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'वो मुझे जानते नहीं', चेक बाउंस केस के बीच किसके कमेंट पर भड़के राजपाल यादव?
Recommended image2
कौन है BOLLYWOOD का वो स्टार किड, जिसने 12 साल में की 15 फिल्में-हिट से ज्यादा रही डिजास्टर
Recommended image3
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव ने बताई असली वजह, बोले- 'बात सिर्फ पैसे की नहीं...'
Recommended image4
The Kerala Story 2 Day 3 Collection: रविवार को फिर दौड़ी 'द केरला स्टोरी 2', जानिए कमाई
Recommended image5
2026 BOX OFFICE: 59 दिन में 24 बॉलीवुड फिल्में रिलीज, सिर्फ 1 हिट-बाकी सब ढेर
Related Stories
Recommended image1
संजय लीला भंसाली की फीस के आगे फीके हैं रणवीर सिंह जैसे कई स्टार्स, जानिए 'हीरामंडी' के लिए कितना चार्ज कर रहे
Recommended image2
23 साल बड़े संजय लीला भंसाली से शादी करना चाहती थीं दीपिका पादुकोण, वीडियो हुआ वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved