‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के 8 दमदार डायलॉग्स, अजय देवगन के आखिरी वाला कर देगा रोंगटे खड़े

Published : Sep 09, 2026, 06:01 PM ISTUpdated : Sep 09, 2026, 06:29 PM IST
drishyam the conclusion trailer

सार

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत के दमदार डायलॉग्स ने सस्पेंस और रोमांच बढ़ा दिया है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी।

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाते नजर आ रहे हैं। वहीं तब्बू बदले की आग में जलती दिखाई देती हैं और जयदीप अहलावत की एंट्री कहानी में एक नया ट्विस्ट लेकर आती है। ट्रेलर में एक्शन और सस्पेंस के साथ कई ऐसे दमदार डायलॉग हैं, जो फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देते हैं। खास बात यह है कि इस बार विजय के सामने सिर्फ पुरानी दुश्मनी नहीं, बल्कि ऐसे लोग हैं जो उसके परिवार तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रेलर के डायलॉग्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में इस बार न्याय, बदला, परिवार और किस्मत के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के दमदार डायलॉग

  • “मुझे अपने बेटे के लिए जस्टिस चाहिए, मुझे जस्टिस नहीं बदला चाहिए।”-तब्बू
  • “अनपढ़ है बेवकूफ नहीं और इसे हल्के में लेने की गलती मैं नहीं करूंगा।”-प्रकाश राज
  • “मैं आज भी शनि हूं, जिस पर टेढ़ी नजर पड़ गई ना, समझ जाओं उसका बुरा वक्त शुरू।”-जयदीप अहलावत
  • “जबान से लोग झूठ बोल लेते हैं, पर दिल सब सच बता देता है।”-जयदीप अहलावत
  • “इस बार खतरा कब और कहां से आएगा, ये बताना मुश्किल है, अब ये खेल दिमाग का नहीं नसीब का है।”-अजय देवगन
  • “पूरी क्रिमनल फैमिली को ऐसे घसीट कर सबके सामने ले जाऊंगा ना कि कोई दोबारा करने की सोचे भी, तो उसकी रुह कांप उठे।”-जयदीप अहलावत
  • “एक आदमी खुद को अपनी फैमिली के लिए हर कदम पर तोड़ता है, लेकिन तब तक कि कोई उसके फैमिली को दर्द ना दें, वरना घसीटना तो दूर की बात, तुम सोच भी नहीं सकते कि वो साधारण आदमी क्या से क्या बन सकता है, फिर सामने कोई भी खड़ा हो और किसी भी वर्दी में खड़ा हो।”-अजय देवगन

और पढ़ें: Sunny Deol का रामायण में दिखेगा आग सीक्वेंस, 2 महीने में तैयार हुआ ये ग्रैंड सीन

क्यों बढ़ी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट?

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी खासियत इसकी कहानी और दिमाग घुमा देने वाला सस्पेंस रहा है। अब तीसरे पार्ट में विजय सालगांवकर की कहानी अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। ट्रेलर में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच होने वाली दिमागी जंग खास अट्रैक्शन है, जबकि तब्बू का बदले वाला अंदाज कहानी को और गंभीर बना रहा है। इन दमदार डायलॉग्स से साफ है कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में सिर्फ पुलिस और परिवार के बीच संघर्ष नहीं, बल्कि विजय की सबसे बड़ी परीक्षा देखने को मिलेगी।

दृश्यम 3 के स्टार कास्ट

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (दृश्यम 3) में एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर, तब्बू मीरा देशमुख और श्रेया सरन नंदिनी सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की नई स्टारकास्ट में जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर और इशिता दत्ता शामिल हैं। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर, तब्बू के डायलॉग से लेकर हर सीन तक खड़े कर देंगे रोंगटे

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Hanuman Ansh Collection Day 34: 34वें दिन कितनी रही हनुमान अंश की कमाई, 10000% प्रॉफिट से सिर्फ इतनी दूर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर, तब्बू के डायलॉग से लेकर हर सीन तक खड़े कर देंगे रोंगटे