Ek Din Box Office Collection Day 1: आमिर खान के बेटे की फिल्म का बुरा हाल, पहले दिन बस इतने कमाए!

Published : May 02, 2026, 09:20 AM IST

Junaid Khan Sai Pallavi Ek Din Box office opening Report: रोमांटिक ड्रामा ‘एक दिन’ से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कमजोर साबित हुई।

PREV
15
फीकी ओपनिंग, उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी ‘एक दिन’

Ek Din 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन पहले ही दिन फिल्म को ठंडा रिस्पॉन्स मिला। सुनील पांडे के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही।

25
'एक दिन' की पहले दिन की कमाई ने किया निराश

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में सिर्फ ₹0.81 करोड़ नेट कमाए। ओवरऑल ऑक्यूपेंसी लगभग 14% रही, जो बताती है कि थिएटर में दर्शकों की संख्या काफी कम थी।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji : कौन थे जीवा महाले, 'राजा शिवाजी' में जिनका रोल कर सलमान खान ने लूट ली महफ़िल?

35
दूसरी रोमांटिक फिल्मों से तुलना में काफी पीछे 'एक दिन'

अगर तुलना करें तो जुनैद खान की Loveyapa (2025) ने ₹1.15 करोड़ से ओपनिंग की थी, जबकि साई पल्लवी स्टारर तेलुगु हिट Love Story (2021) ने पहले दिन ₹9.05 करोड़ कमाए थे। वहीं 2025 की बड़ी रोमांटिक फिल्म Saiyaara ने ₹21.50 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। ऐसे में ‘एक दिन’ इन फिल्मों के मुकाबले काफी पीछे रह गई।

45
रीमेक फैक्टर और रिलीज डिले का असर?

‘एक दिन’ 2016 की थाई फिल्म One Day की रीमेक है। पहले इसे नवंबर 2025 में रिलीज होना था, लेकिन बाद में इसे मई 2026 तक टाल दिया गया। माना जा रहा है कि रिलीज में देरी और कमजोर प्रमोशन का असर फिल्म की ओपनिंग पर पड़ा।

यह भी पढ़ें : Salman Khan को राजा शिवाजी में कैसे मिला रोल? बेहद दिलचस्प है पीछे की कहानी

55
'एक दिन' की स्टार कास्ट

फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। यह साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जबकि जुनैद की दूसरी थिएट्रिकल रिलीज है। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories