Who Was Jiva Mahala: इतिहास के पन्नों में एक ऐसा वीर दर्ज है, जिसने संकट की घड़ी में छत्रपति शिवाजी महाराज की जान बचाकर इतिहास बदल दिया। पढ़ें कहानी जीवा महाले की, जिनका किरदार सलमान खान ने हालिया रिलीज फिल्म 'राजा शिवाजी' में निभाकर लाइमलाइट लूट ली।
जीवा महाले पुणे के एक छोटे से गांव के रहने वाले थे और डोंबारी समुदाय से आते थे, जो रस्सी पर करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करता था। लेकिन उनके भीतर एक असाधारण योद्धा छुपा था, जिसने आगे चलकर इतिहास में अपनी जगह बनाई।
25
जीवाजी महाले पर कैसे पड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज की नजर?
एक बार पुणे में एक शादी समारोह के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज ने जीवा महाले का करतब देखा। बताया गया कि वे 10 हाथ दूर से नारियल पर सटीक निशाना लगा सकते हैं। उनकी इस अद्भुत कला से प्रभावित होकर शिवाजी महाराज ने उन्हें सम्मानित किया और अपनी सेना में शामिल कर लिया।
छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में शामिल होने के बाद जीवा महाले ने अपनी बहादुरी और युद्ध कौशल से खास पहचान बनाई। वे खासतौर पर तलवार और दंडपट्टा (DanPatta) चलाने में माहिर थे। धीरे-धीरे वे शिवाजी महाराज के भरोसेमंद सैनिक बन गए।
45
अफजल खान से मुलाकात से पहले की रणनीति
जब छत्रपति शिवाजी महाराज और अफजल खान की मुलाकात तय हुई, तब दोनों ने केवल एक-एक अंगरक्षक रखने का फैसला किया। अफजल खान के साथ सैय्यद बंदा था, जो बेहद खतरनाक योद्धा माना जाता था। वहीं शिवाजी महाराज ने जीवा महाले को खास जिम्मेदारी दी और कहा , “तुम्हारा एक ही काम है, सैय्यद बंदा पर नजर रखना।”
मुलाकात के दौरान जैसे ही अफजल खान मारा गया, सैय्यद बंदा ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर हमला करने की कोशिश की। तभी जीवा महाले ने बिजली की तेजी से वार करते हुए पहले उसका हाथ काट दिया और फिर उसे मार गिराया। इस एक पल ने शिवाजी महाराज की जान बचाई और इतिहास की दिशा बदल दी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।