Ek Din के जुनैद खान-साई पल्लवी की उम्र में कितना अंतर, किसकी नेटवर्थ ज्यादा?

Published : May 02, 2026, 07:00 AM IST

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म एक दिन 1 मई को रिलीज हो गई है। रोमांटिक ड्रामा फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ये 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक है। पहले ये 7 नवंबर 2025 को रिलीज होनी थी, लेकिन फिर पोस्टपोन कर दी। 

PREV
16
फिल्म एक दिन में साई पल्लवी-जुनैद खान

1 मई को रिलीज हुई फिल्म एक दिन में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी और आमिर खान का बेटा जुनैद खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म रिलीज के मौके पर आपको दोनों का एज डिफरेंस और नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं।

26
कितने साल के हैं जुनैद खान

फिल्म एक दिन में लीड रोल प्ले कर रहे जुनैद खान 32 साल के हैं। उनका जन्म 2 जून 1993 को हुआ था। बता दें कि वे आमिर खान और उनकी पहील पत्नी रीना दत्ता के बेटे हैं। जुनैद को अभी बॉलीवुड में खास सक्सेस नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें... Ek Din Review: फीका इश्क-कमजोर कहानी, आमिर खान के बेटे की फिल्म नहीं दिखा पाई दम

36
जुनैद खान की नेटवर्थ

आमिर खान के बेटे जुनैद खान के पास 5 से 7 करोड़ की संपत्ति है। उन्होंने नेटफ्लिक्स फिल्म महाराज (2024) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हुई है। वे एक मूवी में काम करने के 1-2 करोड़ फीस चार्ज करते हैं।

46
साई पल्लवी की उम्र कितनी

जुनैद खान के साथ फिल्म एक दिन में लीड रोल प्ले कर रही साउथ की टॉप एक्ट्रेस साई पल्लवी 33 साल की है। यानी वे जुनैद ले सालभर बड़ी हैं। उनका जन्म 9 मई 1992 को हुआ था। 

56
साई पल्लवी की संपत्ति

साइ पल्लवी की संपत्ति की बात करें तो वे 45-50 करोड़ की मालकिन है। जुनैद के मुकाबले उनकी संपत्ति बहुत ज्यादा है। वे एक फिल्म में काम करने 3 से 4 करोड़ फीस चार्ज करती हैं। वे साउथ इंडस्ट्री टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

66
फिल्म एक दिन के बारे में

एक दिन सुनील पांडे द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। साउथ हसीना साई पल्लवी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। बता दें कि ये 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक है। फिल्म में कुणाल कपूर, काविन दवे, प्रगति मिश्रा, मंसूर खान, आमिर खान, अपर्णा पुरोहित, बालू सलूजा नजर आएंगे। फिल्म का रनटाइम 125 मिनट है।

ये भी पढ़ें... Ek Din Twitter Review: आमिर खान के बेटे की फिल्म देख लोग बोले- एक दिन क्या, एक घंटा देखना भी मुश्किल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories