Ek Din Collection Day 4: बुरी पिटी आमिर खान के बेटे की फिल्म, पाई-पाई कमाने को मोहताज

Published : May 05, 2026, 04:00 PM IST

आमिर खान ने एक बार फिर अपने बेटे जुनैद पर दाव लगाया और फिल्म एक दिन बनाई। फिल्म में साउथ की नामी एक्ट्रेस साई पल्लवी को कास्ट किया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पहले ही दिन डिजास्टर साबित हुई। अब तो हालात ये कि मूवी पाई-पाई कमाने को मोहताज हो रही है।

PREV
15
फिल्म एक दिन का बॉक्स ऑफिस पर हाल

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन की रिलीज को 4 दिन हो गए हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक तक नसीब नहीं हो रहे हैं। इसी बीच फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है। 

25
फिल्म एक दिन का चौथे दिन का कलेक्शन

sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म एक दिन ने चौथे दिन 20 लाख का कलेक्शन किया। तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन फिल्म की कमाई 77.8 फीसदी कमी आई। तीसरे दिन फिल्म ने 90 लाख कमाए थे।

ये भी पढ़ें... Ek Din के जुनैद खान-साई पल्लवी की उम्र में कितना अंतर, किसकी नेटवर्थ ज्यादा?

35
फिल्म एक दिन का टोटल कलेक्शन

sacnilk.com के हिसाब से फिल्म एक दिन ने 4 दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 3.25 करोड़ कमाए हैं। इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.88 करोड़ हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4.28 करोड़ है।

45
फिल्म एक दिन का डे वाइज कलेक्शन

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म एक दिन ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन इसने 1 करोड़ कमाए। तीसरे दिन इसकी कमाई 90 लाख रुपए रही। वहीं, चौथे दिन यानी पहले सोमवार ये 20 लाख ही कमा पाई।

55
फिल्म एक दिन के बारे में

एक दिन सुनील पांडे द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म 2016 में आई थाई फिल्म वन डे का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस साइ पल्लवी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म को 15 करोड़ के बजट में बनाया गया है।

ये भी पढ़ें... Huma Qureshi Affairs: इन 7 से दिल लगा चुकीं हैं हुमा कुरैशी, लिस्ट में एक क्रिकेटर भी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories