कभी एथलीट तो कभी रही एयरहोस्टेस, कुछ ऐसी है 50+ अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस एकता जैन की कहानी!

Published : Mar 24, 2026, 02:04 PM IST

Ekta Jain theatre to bollywood journey: थिएटर से टीवी, फिल्मों से समाजसेवा तक—एकता जैन की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। खेल, एक्टिंग, एयरलाइंस और सोशल वर्क…हर मोर्चे पर उन्होंने खुद को साबित किया। जानिए उनकी इंस्पायरिंग जर्नी।

PREV
16
कालीकट से महाराष्ट्र तक…शुरुआत से ही ऑलराउंडर

एकता जैन का जन्म कालीकट में हुआ और परवरिश महाराष्ट्र के गोंदिया व यवतमाल में हुई। बचपन से ही वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी रहीं। उन्होंने स्टेट लेवल पर हैंडबॉल खेला, जहां वह गोलकीपर थीं। 1995 में NCC कैडेट के तहत सिविल डिफेंस कोर्स किया और 2004 में सर्टिफाइड फर्स्ट एडर बनीं।

26
थिएटर से हुई एक्टिंग करियर की शुरुआत

एकता जैन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की। 1998 से 2001 के बीच उन्होंने हिंदी, गुजराती, संस्कृत और हिंग्लिश में कई नाटकों में एक्टिंग की। ‘अभिशप्त कर्ण’, ‘मीना नु मांडवो’, ‘उद्धव संवाद’, ‘बेबी सीटर’ और ‘बम्बई की हवा गई तबाह’ जैसे नाटकों ने उन्हें पहचान दिलाई।

36
टीवी और फिल्मों में भी छोड़ी एकता जैन ने छाप

टेलीविजन में एकता ने ‘फैमिली नंबर 1’, ‘शकलाका बूम बूम’, ‘शगुन’, ‘कहीं दिया जले कहीं जिया’ और ‘नैना’ जैसे शोज में काम किया। एक धार्मिक टीवी सीरियल में उन्होंने गंगा का किरदार निभाया। फिल्मों की बात करें तो वे 'ताल' में ऐश्वर्या राय की छोटी बहन का रोल कर चुकी हैं। अनिल कपूर स्टारर ‘नायक द रियल हीरो’और धर्मेंद्र स्टारर 'खली बली' जैसी फिल्मों में भी वे नजर आईं।

46
एक्टिंग करियर के बीच एकता जैन ने किया एयरलाइंस का जॉब

करियर के बीच एकता जैन ने एक पॉपुलर एयरलाइंस में सीनियर केबिन क्रू के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। वे ‘गपशप’, ‘श्रृंगार’ और ‘सास बहू और बेटियां’ जैसे शोज होस्ट कर चुकी हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी एक्टिव हैं।

56
समाजसेवा में भी एकता जैन आगे, की DPP ट्रस्ट की स्थापना

2022 में एकता जैन ने DPP ट्रस्ट की स्थापना की। इसके जरिए वह महिलाओं को सैनिटरी पैड्स और बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराती हैं। कोविड-19 के दौरान उन्होंने PPE किट, सैनिटाइजर और राशन बांटकर जरूरतमंदों की मदद की थी।

66
50+ अवॉर्ड्स जीत चुकीं एकता जैन की जिंदगी का मंत्र

एकता जैन को 2014 से अब तक 50 से ज्यादा अवॉर्ड मिल चुके हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और लायंस गोल्ड अवॉर्ड शामिल हैं। वे कहती हैं, "भगवान ने हमें इस दुनिया में कर्म करने के लिए भेजा है और मैं अपने हिस्से का कर्म पूरी ईमानदारी से कर रही हूं।" उन्होंने अपने अंग और आंखें दान करने का भी संकल्प लिया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories