
रियलिटी शो स्टार और सोशल मीडिया सेंसेशन एल्विश यादव ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एल्विश ने आधिकारिक तौर पर अपने बॉलीवुड डेब्यू का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि उनकी पहली फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रेमो डिसूजा निर्देशन करेंगे, जबकि फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आएंगे। इस खास मौके को एल्विश ने अपने लिए "सपना सच होने जैसा" बताया है। एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली फिल्म सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं, बल्कि एक ऐसा सपना है जिसे वह हमेशा से पूरा करना चाहते थे। उन्होंने लिखा कि वह इस नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि दर्शकों को उनका काम पसंद आएगा।
एल्विश यादव ने इस फिल्म को विक्की जैन के जन्मदिन से भी जोड़ते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए विक्की जैन भी बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। एल्विश ने उम्मीद जताई कि यह फिल्म सभी के लिए यादगार साबित होगी।
और पढ़ें - अजय देवगन कर रहे TV डेब्यू! जल्द होस्ट करेंगे क्राइम बेस्ड शो, जानें डिटेल
एल्विश यादव ने निर्देशक रेमो डिसूजा के साथ काम करने को अपने करियर का बड़ा मौका बताया। उन्होंने कहा कि इतने अनुभवी फिल्ममेकर के निर्देशन में काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। एल्विश ने उम्मीद जताई कि पूरी टीम ने मिलकर एक शानदार फिल्म बनाई है, जिसे दर्शक खूब पसंद करेंगे।
फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा होंगे। फिल्म को वीजे फ्रेम्स (VJ Frames) के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसे एक बड़े एक्शन फ्रेंचाइजी की शुरुआत माना जा रहा है।
और पढ़ें - खेती के लिए छोड़ी एक्टिंग, फिर कर्ज में डूबा ये एक्टर, बिक गई कार और सुननी पड़ीं गालियां
विक्की जैन ने भी इस नए सफर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बतौर प्रोड्यूसर यह उनके लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और वह पूरी टीम के साथ इस नई शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। एल्विश यादव के बॉलीवुड डेब्यू की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी देखने लायक है। रेमो डिसूजा के निर्देशन, टाइगर श्रॉफ की मौजूदगी और एल्विश यादव के डेब्यू ने इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।