एल्विश यादव-तेजस्वी प्रकाश में छिड़ी जंग! 'शट द एफ* अप' पर बवाल, Viral Video के बाद मचा हंगामा

Published : Sep 04, 2026, 03:13 PM IST
elvish yadav tejasswi prakash playground5

सार

Playground 5 शो में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश की तीखी बहस ने विवाद खड़ा कर दिया। वायरल वीडियो के बाद एल्विश ने तेजस्वी पर पलटवार किया और दोनों के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है। आइए बताते हैं पूरा मामला।

'लाफ्टर शेफ' में तेजस्वी प्रकाश को भाभी कहने वाले एल्विश यादव इन दिनों गुस्सा में हैं। करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड तेजस्वी और उनके बीच जंग छिड़ गई है। 'प्लेग्राउंड सीजन 5' में दोनों बतौर मेंटर्स दिख रहे हैं और इसी शो में टीम और गेम को लेकर बहस हो चुकी है। लेकिन अब एक वायरल वीडियो ने इनके बीच की लड़ाई को और बढ़ा दिया है।

वायरल वीडियो में दिखा गरमागरम विवाद

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एल्विश और तेजस्वी के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। विवाद की शुरुआत एल्विश की महिला कंटेस्टेंट्स को लेकर की गई टिप्पणी से होती है। तेजस्वी ने उनकी बात पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई। इसी दौरान एक्टर ने तेजस्वी से अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए चुप रहने को कहा। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

तेजस्वी के कमेंट के बाद और बढ़ा मामला

विवाद के बीच तेजस्वी का एक इंटरव्यू भी चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स पर टिप्पणी की जो कथित तौर पर धर्म, जेंडर या दूसरे मुद्दों के आधार पर अपने फॉलोअर्स को भड़काते हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे एल्विश से जोड़कर देखा। लीक वायरल वीडियो यहां देखें-

इसे भी पढ़ें: ‘लाफ्टर शेफ’ के बाद बड़े बजट की फिल्म में Elvish Yadav एंट्री, इन 2 हसीनाओं संग आएंगे नजर

एल्विश ने X पर दिया जवाब

वायरल वीडियो और तेजस्वी के बयान के बाद एल्विश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेशनल टेलीविजन पर उनके बारे में लड़का-लड़की वाला नैरेटिव बनाने की कोशिश करता है, तो वह इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने स्थिति के मुताबिक जवाब दिया। इतना ही नहीं एल्विश ने आगे तेजस्वी पर उनके फैंस के बारे में कथित तौर पर गलत तरीके से बात करने और सेट से वीडियो लीक करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने PR को लेकर भी तंज कसा।

पहले भी हो चुकी है दोनों में बहस

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस शो में एल्विश और तेजस्वी आमने-सामने आए हैं। इससे पहले दोनों के बीच टीम स्वैप और गेम स्ट्रैटेजी को लेकर तीखी बहस हो चुकी है। एल्विश ने एक्ट्रेस पर शुरुआत से पक्षपात करने का आरोप लगाया था, जिसे उन्होंने चुनौती दी थी।

और पढ़ें: शादी से पहले परिवार की राय लेना पड़ा भारी, करण कुंद्रा ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘हनुमान अंश’ देखने नंगे पैर पहुंचा मुस्लिम शख्स! वायरल वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?
TV की ‘रोबोट बहू’ ने फ्रस्टेट होकर पोस्ट किया वीडियो, नौकरानी ने आखिर क्या किया बवाल?