‘आवारापन 2’ की सफलता से इमोशनल हुए इमरान हाशमी, बोलें-कई बार मेरी गलतियों को माफ किया...

Published : Aug 16, 2026, 04:38 PM IST
emraan hasmi

सार

‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई है। वीकेंड में इस मूवी ने सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' को पछाड़ दिया है। फिल्म की सफलता देखकर इमरान हाशमी भावुक हो गए। उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार चल रही है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज दो दिनों में भारत में 55 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता से इमरान हाशमी बेहद इमोशनल कर दिया हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक खास नोट शेयर कर उनका शुक्रिया अदा किया है।

इमरान हाशमी ने फैंस को कहा शुक्रिया

फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद इमरान हाशमी ने अपने फैंस और दर्शकों के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा। उन्होंने इस सफर में साथ देने के लिए दर्शकों का आभार जताया और कहा कि उनके प्यार ने इस फिल्म को खास बना दिया है। इमरान ने लिखा, '

'मेरे प्यार फैंस, 15 अगस्त 2003 को मेरी पहली फिल्म 'फुटपाथ' आई थी और उसके साथ एक ऐसे सफर की शुरुआत हुई थी, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। आज 23 साल बाद जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मेरा दिल कृतज्ञता से भर जाता है। मेरे करियर में उतार-चढ़ाव, सफलता और असफलताएं रही हैं। तारीफें भी मिलीं और खामोशी भी, लेकिन हर दौर में आप लोग मेरे साथ रहे।'

'मर्डर ' फेम एक्टर ने आगे लिखा,'

आप लोग मेरे साथ आगे बढ़े, मुझे सपोर्ट किया, कई बार मेरी गलतियों को माफ किया, और इतना प्यार दिया, जिसे में हल्के में नहीं ले सकता। इंडस्ट्री में मुझे 23 साल हो गए हैं, पर आज भी जब भी मेरी कोई फिल्म रिलीज होती है, तो उतनी ही एक्साइटमेंट, उतनी ही घबराहट और उतना ही कुछ नया करने की हंगर महसूस होती है, जितनी पहले होती थी। मैंने जो कुछ भी अचीव किया है, उसका एक बड़ा हिस्सा हमेशा आपका रहेगा। मेरे साथ चलने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे अंदर 'फुटपाथ' का वो लड़का आज भी मौजूद है, जो आज भी सपने देख रहा है, सीख रहा है और आज भी अपना रास्ता खोज रहा है।'

‘आवारापन 2’ को मिल रहा दर्शकों का प्यार

करीब 19 साल बाद इमरान हाशमी शिवम पंडित के किरदार में वापस लौटे हैं। 2007 में आई ‘आवारापन’ को भले ही उस समय बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। 'आवारापन 2’ ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। दुनियाभर में 72 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया।

इसे भी पढ़ें: 'आवारापन 2' के एक्टर का 25 करोड़ का घर, 6 फोटो में देखें आलीशान नजारा

‘बंटवारा 1947’ को भी पीछे छोड़ा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘आवारापन 2’ का मुकाबला सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से हुआ। दोनों फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हुईं, लेकिन शुरुआती दो दिनों में इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बना ली। फिल्म की कमाई में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और ‘आवारापन’ की पुरानी यादों का भी फायदा मिलता दिखाई दिया। अब तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई पर नजर है।

और पढ़ें: दो दिन में ही 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का रिकॉर्ड किया धराशाई

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

तैमूर-जेह पूछते हैं ‘हमारी सुरक्षा कौन करेगा?’ सैफ अली खान ने बताया क्यों डर में हैं दोनों बेटे
'आवारापन 2' तीसरे दिन भी धमाके को तैयार, जानिए कितनी हुई एडवांस बुकिंग, कितनी करेगी कमाई?