
इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर ‘आवारापन 2’ ऑडियंस को थिएटर्स तक खींचने में ना केवल कामयाब हुई है, बल्कि ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर निकल पड़ी है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने शुक्रवार को जहां बंपर ओपनिंग की तो वहीं शनिवार को इसे स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। अब सबकी नज़र रविवार के कलेक्शन हैं, जिसकी एडवांस बुकिंग बंपर हुई है। खास बात यह है कि दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन के लिए भी फिल्म के शो काउंट में इजाफा हुआ है।
दर्शकों की बढ़ती मांग का असर फिल्म के शो काउंट पर भी साफ दिख रहा है। पहले दिन 9,122 शो से शुरुआत करने वाली ‘आवारापन 2’ को दूसरे दिन बढ़ाकर 11,576 शो कर दिया गया था। रविवार को इसमें 26 और शो जोड़े गए हैं। अब फिल्म कुल 11,602 शो के साथ सिनेमाघरों में चल रही है। इतनी बड़ी संख्या में शो मिलना फिल्म के लिए मजबूत ऑडियंस डिमांड का संकेत माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत की 127 मिनट की फिल्म BO पर हुई फ्लॉप, OTT पर आते ही ऐसे टूटे दर्शक कि बन गई नं. 1
स्वतंत्रता दिवस यानी दूसरे दिन फिल्म की एडवांस बुकिंग अपने चरम पर पहुंची और टिकट बिक्री से 11.18 करोड़ रुपए ग्रॉस जुटाए। रविवार को इसमें थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन आंकड़ा फिर भी मजबूत है। तीसरे दिन फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 10 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाई की। दूसरे दिन के मुकाबले यह करीब 10.55 प्रतिशत कम है, जो इंडिपेंडेंस डे के नेशनल हॉलिडे के बाद स्वाभाविक गिरावट मानी जा सकती है। हालांकि पहले दिन के 8.57 करोड़ रुपए की तुलना में रविवार की एडवांस बुकिंग अभी भी 16.68 प्रतिशत ज्यादा है।
मौजूदा एडवांस बुकिंग और स्पॉट टिकट बिक्री को देखते हुए फिल्म के तीसरे दिन 30 करोड़ रुपए नेट कमाने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि दूसरे दिन के 33.75 करोड़ रुपए के मुकाबले इसमें गिरावट तय मानी जा रही है। इसकी बड़ी वजह सोमवार का कामकाजी दिन है। रविवार रात के शो में शनिवार जैसी भीड़ रहने की संभावना कम है। फिर भी अगर दोपहर और शाम के शो उम्मीद से बेहतर जाते हैं, तो फिल्म 30 करोड़ के अनुमान को पार कर सकती है।
यह भी पढ़ें : Batwara 1947 Collection 2 : दूसरे दिन ही 'आवारापन 2' पर भारी पड़ी 'बंटवारा 1947', जानिए कमाई
अगर ‘आवारापन 2’ का ओपनिंग वीकेंड करीब 90 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन के करीब पहुंचता है, तो 45 करोड़ रुपए के बजट वाली यह फिल्म सोमवार यानी चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट का दर्जा हासिल करने की स्थिति में पहुंच सकती है। फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।