127 मिनट लंबी एक फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव रिव्यूज के बावजूद दर्शकों को तरसी, OTT पर आते ही तूफान बन गई। लगभग 15 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म नं. 1 पर ट्रेंड कर रही है।
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने सिनेमाघरों में भले ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन ओटीटी पर इसकी किस्मत पूरी तरह बदलती नजर आ रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम किया गया और रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म फिलहाल जी5 की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है। यानी बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन के बाद ओटीटी ने इस फिल्म को नई ऑडियंस और नई पहचान देने का काम किया है।
Zee5 पर ट्रेंड कर रहे टॉप 10 प्रोजेक्ट्स
- भारत भाग्य विधाता (हिंदी एक्शन फिल्म)
- बालन : द बॉय (मलयालम मिस्ट्री फिल्म)
- है जवानी तो इश्क होना है (हिंदी कॉमेडी)
- लिगेसी (हिंदी म्यूजिकल शो)
- AI171: स्टोरी बिहाइंड मेडे (हिंदी डॉक्युमेंट्री फिल्म)
- मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स (इंग्लिश एनीमेशन)
- मुखबिर (हिंदी ड्रामा फिल्म)
- ब्राउन (हिंदी क्राइम सीरीज)
- शिवलोक के कुंदक्का-मंदक्का
- ग्यारह - ग्यारह (हिंदी ड्रामा सीरीज)
Zee5 पर फिलहाल टॉप 10 फ़िल्में
- भारत भाग्य विधाता (हिंदी एक्शन)
- लेनिन (तेलुगु एक्शन)
- नूरी सामी (तमिल ड्रामा)
- निब्बा निब्बी (बंगाली एक्शन)
- तुम्बाची मंजुला (मराठी कॉमेडी)
- बालन : द बॉय (मलयालम मिस्ट्री)
- है जवानी तो इश्क होना है (हिंदी कॉमेडी)
- मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स (इंग्लिश एनीमेशन)
- परिमाला एंड कंपनी (तमिल ड्रामा)
- ट्रोल्स (इंग्लिश एनीमेशन)
बॉक्स ऑफिस पर कंगना की फिल्म का कैसा रहा था हाल?
ओटीटी पर नंबर-1 बनने से पहले ‘भारत भाग्य विधाता’ की बॉक्स ऑफिस कहानी काफी अलग थी। फिल्म से उम्मीदें थीं और क्रिटिक्स की तरफ से इसे पॉजिटिव रिएक्शन भी मिले। लेकिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में यह सफल नहीं हो सकी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म का घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन करीब 6.67 करोड़ रुपए रहा, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 8.16 करोड़ रुपए तक पहुंचा। जबकि फिल्म का निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपए में हुआ था।
‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी किस घटना पर आधारित है?
मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी देश को झकझोर देने वाले 26/11 मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। इसमें मुंबई के एक सरकारी अस्पताल की नर्सों की बहादुरी और सूझबूझ को दिखाया गया है। आतंकवादी हमले के दौरान इन नर्सों ने बेहद मुश्किल हालात में हिम्मत दिखाई और अपनी समझदारी से सैकड़ों बच्चों और दूसरे लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। यही वास्तविक घटना से प्रेरित कहानी फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। कंगना रनौत के अलावा इस फिल्म में गिरिजा ओके, सीमित ताम्बे और ईशा डे जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
