सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग लगाई। ग्रोथ के मामले में यह ‘आवारापन 2’ में काफी भारी पड़ी है।

सनी देओल और प्रिटी जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार की धीमी शुरुआत की। लेकिन शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में लंबी छलांग देखने को मिली। शोज में कटौती होने के बावजूद फिल्म ने ग्रोथ के मामले में अपने साथ रिलीज हुई इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' को बेहद पीछे छोड़ दिया है। पहले दिन के मुकाबले इस फिल्म की कमाई में 134.8 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि 'आवारापन 2' की कमाई 53.4 फीसदी बढ़ी। अब सबकी नज़रें फिल्म की रविवार की कमाई पर टिकी हैं। देखना यह है कि पहले वीकेंड में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन यानी रिलीज के बाद पहले शनिवार को लगभग 13.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।यह कमाई शुक्रवार को हुए कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपए के मुकाबले लगभग 134.8 फीसदी है। दो दिन बाद इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 19.25 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 22.91 करोड़ हो गया है। विदेशों में दूसरे दिन 'बंटवारा 1947' ने लगभग 2 करोड़ रुपए कमाए, जिसके चलते इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 3.5 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने दुनियाभर में ग्रॉस 26.41 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें : Awarapan 2 Collection Day 2: 'आवारापन 2' की लंबी छलांग, 2 दिन में बजट निकाल प्रॉफिट में पहुंची

दूसरे दिन 'बंटवारा 1947' की ऑक्यूपेंसी कैसी रही?

  • सुबह के शो : 13.92%
  • दोपहर के शो : 44.08%
  • शाम के शो : 45.77%
  • रात के शो : 37.69%
  • ओवरऑल : 35.37%

यह भी पढ़ें : ‘आवारापन 2’ दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में बनी सुनामी, जानिए कितने टिकट बिके, कितनी हुई कमाई?

दूसरे दिन कितने शो में दिखा गई 'बंटवारा 1947'

पहले दिन की खस्ता हालत देखने के बाद दूसरे दिन आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' के शो घटा दिए गए थे। पहले दिन जहां यह फिल्म 8,721 शोज में दिखाई गई थी तो दूसरे दिन इसके 8,071 शो रखे गए। शो कम होने के बावजूद फिल्म की ग्रोथ ने सबको हैरान कर दिया। इसने 'आवारापन 2' के मुकाबले ढाई गुना से ज्यादा ग्रोथ दर्ज की। इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' ने पहले दिन 22 करोड़ रुपए तो दूसरे दिन 53.4 फीसदी के इजाफे के साथ 33.75 करोड़ रुपए कमाए।