इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की दूसरे दिन एडवांस पहले दिन से भी शानदार रही। माना जा रहा है कि दूसरे दिन यह फिल्म बंपर कलेक्शन कर 15 अगस्त वाले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन सकती है।

इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज दौड़ रही है। पहले दिन की शानदार एडवांस बुकिंग के बाद अब स्वतंत्रता दिवस यानी दूसरे दिन भी फिल्म ने टिकट खिड़की पर बड़ा मोमेंटम पकड़ लिया है। दूसरे दिन के लिए फिल्म ने एडवांस टिकट बिक्री से बंपर कमाई की। पहले दिन के प्री-सेल्स बिजनेस के मुकाबले कलेक्शन में लगभग 30 फीसदी का उछाल आया है। इतना ही नहीं, फिल्म के शो काउंट में भी बड़ा इजाफा हुआ है।

‘आवारापन 2’ के दूसरे दिन कितने शो बढ़े?

पहले दिन ज्यादा शो को लेकर ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के बीच मुकाबला देखने को मिला था। हालांकि, दूसरे दिन तस्वीर पूरी तरह बदल गई। ‘बंटवारा 1947’ के शो कम किए गए, जबकि ‘आवारापन 2’ को 1,878 अतिरिक्त शो मिले। इससे फिल्म का शो काउंट 9,122 से बढ़कर 11,000 हो गया है। यानी स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने के लिए पहले दिन की तुलना में काफी ज्यादा स्क्रीनिंग मिल रही है।

दूसरे दिन ‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग कितनी हुई?

फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से 8.57 करोड़ रुपए ग्रॉस जुटाए थे। दूसरे दिन यानी 15 अगस्त के लिए यह आंकड़ा बढ़कर 11.18 करोड़ रुपए ग्रॉस पहुंच गया है। पहले दिन की तुलना में यह करीब 30.45 फीसदी की ग्रोथ है। नेशनल हॉलिडे होने के कारण दिनभर स्पॉट बुकिंग मजबूत रहने की उम्मीद है, जिससे अंतिम कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ‘आवारापन 2’ दूसरे दिन 30 करोड़ रुपए नेट तक पहुंच सकती है और स्वतंत्रता दिवस की बड़ी कमाई वाली फिल्मों में जगह बना सकती है।

क्या ‘आवारापन 2’ स्वतंत्रता दिवस की टॉप फिल्मों में शामिल होगी?

अगर नितिन कक्कड़ निर्देशित यह फिल्म दूसरे दिन 30 करोड़ रुपए नेट के आसपास पहुंचती है, तो यह स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सातवें स्थान तक पहुंच सकती है। इसके लिए उसे ‘मिशन मंगल’ के 29.16 करोड़ रुपए के कलेक्शन को पीछे छोड़ना होगा। अभी स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 8 फ़िल्में ये हैं:-

रैंकफिल्मकमाई 
1स्त्री 264.8 करोड़ रुपए
2वॉर 2 58.85 करोड़ रुपए
3ग़दर 2 55.4 करोड़ रुपए
4कुली 54.75 करोड़ रुपए
5जेलर 36.5 करोड़ रुपए
6एक था टाइगर32.93 करोड़ रुपए
7मिशन मंगल29.16 करोड़ रुपए
8गोल्ड25.25 करोड़ रुपए