Kunal Kamra से Ranveer Allahbadia तक, कंट्रोवर्सियल बयान दे चुके हैं ये 10 कॉमेडियन

Published : Mar 24, 2025, 10:20 AM ISTUpdated : Mar 24, 2025, 10:35 AM IST

10 controversial comedians in India: मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा, वीर दास, मुनव्वर फारूकी और कपिल शर्मा जैसे कई कॉमेडियन विवादों में रहे हैं। जानिए क्या है इन विवादों की वजह और क्यों हुई इनकी आलोचना।

PREV
110
कुणाल कामरा

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद FIR हो गई। इसके अलावा भी वो कई विवाद में शामिल रहे हैं।

210
वीर दास

वीर दास की 'दो भारत' कविता पर विवाद हुआ था, जिसमें उन्होंने भारत की दोहरी सच्चाई को दिखाया था। इससे कुछ लोग सहमत हुए थे, तो कुछ ने इसकी आलोचना की थी।

310
मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी ने एक शो के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक चुटकुले बनाने थे। ऐसे में उनकी खूब आलोचना हुई और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था।

410
कपिल शर्मा

पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा का उनके साथी कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद दोनों की बात-चीत बंद हो गई थीं। हालांकि, अब दोनों फिर से साथ काम करने लगे हैं।

510
तन्मय भट्ट

तन्मय भट्ट AIB के को-फाउंडर थे। उन्होंने एक वीडियो में कई भारतीय दिग्गजों की नकल की थी, जिसे कई लोगों ने अपमानजनक पाया। ऐसे में उन्हें उनके पॉलिटिकल ह्यूमर के लिए भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

610
रणवीर अल्लाहबादिया

हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के एक कमेंट के बाद खूब बवाल हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ FIR तक हो गई थी।

710
अबीश मैथ्यू

अबीश मैथ्यू AIB रोस्ट का हिस्सा थे। उस समय उन्होंने ईसाई समुदाय के बारे में आपत्तिजनक कमेंट किए थे। इसकी वजह से उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने सबसे माफी मांगी थी।

810
विदुषी स्वरूप

विदुषी स्वरूप को अपने चुटकुले की वजह से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसे कई लोगों ने अश्लील और उनके करियर के लिए खराब बताया था।

910
समय रैना

समय रैना अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दौरान हुए अनुचित कमेंट की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपने शो की सारी वीडियो डिलीट कर दी थी।

1010
गौरव कपूर

गौरव कपूर बाकी लोगों की तरह पब्लिक कंट्रोवर्सी का शिकार नहीं हुए हैं, लेकिन उन्हें अपने कुछ जोक्स की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Read more Photos on

Recommended Stories