सिंगर अदनान सामी की मां का निधन, 77 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Published : Oct 07, 2024, 12:09 PM ISTUpdated : Oct 07, 2024, 12:24 PM IST
Adnan

सार

सिंगर अदनान सामी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनकी मां का निधन हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई उन्हें हिम्मत रखने के लिए कह रहा है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर सिंगर अदनान सामी की मां का निधन हो गया है। वो 77 साल की थीं। इस दुखद खबर को खुद अदनान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। अदनान ने अपनी मां की फोटो शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है। इस फोटो में उनकी जन्मतिथि और निधन की तारीख लिखी हुई है। हालांकि, उनका निधन क्यों हुआ है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

अदनान सामी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

अदनान ने अपनी मां की फोटो शेयर कर लिखा, 'अत्यधिक दुख के साथ मैं अपनी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की घोषणा कर रहा हूं। उनके यूं चले जाने से हम गहरे शोक में डूबे हुए हैं। वो एक महान महिला थीं, उन्होंने जिस किसी को भी छुआ, उनके साथ प्यार और खुशियां शेयर कीं। हमें उसकी बेहद याद आएगी। कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। अल्लाह हमारी सबसे प्यारी मां को जन्नत-उल- में आशीर्वाद दे। फिरदौस...आमीन।'

 

मुश्किल घड़ी में फैंस कर रहे अदनान खान का सपोर्ट

वहीं अदनान खान के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस मुश्किल घड़ी में अदनान को हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'ओम शांति..भगवान आपको इस दुख से उबरने की शक्ति दे।' दूसरे ने लिखा, 'आपके और परिवार के प्रति मेरी गहरी और सच्ची संवेदना है।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'जन्नत में आपकी मां को सबसे ऊपर रखा जाए।' आपको बता दें अदनान ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्होंने आखिरी बार बजरंगी भाईजान के गाने 'भर दो झोली मेरी' में अपनी आवाज दी थी।

और पढ़ें..

अमिताभ बच्चन ने क्यों सरेआम Rekha को मारे थे थप्पड़?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम