
Ahmedabad Coldplay 4th concert: अहमदाबाद में कोल्डप्ले के चौथे और बोनस कॉन्सर्ट की बुकिंग शनिवार को दोपहर में शुरू होगी। टिकट बुकमाईशो पर लाइव होते ही लाखों प्रशंसक इसे खरीदने के लिए क्यू में हैं। प्रतिष्ठित ब्रिटिश बैंड, कोल्डप्ले ने अहमदाबाद में दूसरे शो की घोषणा की है जबकि 16 नवंबर को पहले कॉन्सर्ट के टिकट लाइव होने के कुछ ही मिनटों में बिक गए थे। BookMyShow पर टिकटों की बिक्री हो रही है। हालांकि, टिकट बिक्री के लिए विंडो खुलते ही फैन्स से पहले ब्लैक मार्केटियर्स ने टिकट खरीद लिए और उसे दूसरे प्लेटफार्म्स पर बेचने के लिए ऊंची कीमत पर डाल दिया। कॉन्सर्ट आयोजित करने वालों के कुप्रबंधन पर फैंस में खासी नाराजगी है।
ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले अहमदाबाद में चार शो करने जा रहा है। 16 नवम्बर को पहले कॉन्सर्ट के टिकट लाइव होने के कुछ ही मिनटों में बिक गए थे। इसके बाद दूसरे कॉन्सर्ट का ऐलान किया गया। शनिवार से बुका मॉय शो पर टिकटों की बिक्री के लिए विंडो खोले गए। बैंड के बहुप्रतीक्षित ‘म्यूजिक ऑफ़ द स्फीयर्स’ वर्ल्ड टूर के भारत चरण में अब शहर में दो प्रदर्शन होंगे, जिससे प्रशंसक बहुत खुश होंगे। कोल्डप्ले 25 और 26 जनवरी, 2025 को अहमदाबाद के विशाल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रदर्शन करेगा।
जनवरी 2025 में मुंबई में कोल्डप्ले के तीन कॉन्सर्ट की बुकिंग पिछले महीने दो बार में लाइव हुई लेकिन बुकमायशो पर 8 लाख तक की कतारों के कारण लाखों प्रशंसक बुकिंग नहीं करवा पाए। कोल्डप्ले के बहुप्रतीक्षित अहमदाबाद कॉन्सर्ट के टिकट शनिवार दोपहर 12 बजे बुकमायशो पर लाइव हुए लेकिन प्रशंसक निराश हो गए क्योंकि टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए और कई टिकट वियागोगो जैसे रीसेल प्लेटफॉर्म पर बेहद बढ़ी हुई कीमतों पर बिक गए।
कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का टिकट नहीं मिलने से फैंस काफी नाराज हैं। कॉन्सर्ट आयोजित करने वाले आयोजकों की वजह से ब्लैक मार्केटियर्स टिकट पहले ही खरीद ले रहे हैं और फिर उसे दूसरे प्लेटफार्म पर ऊंची कीमतों में बेच रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब प्रशंसकों ने टिकट प्रबंधन में गड़बड़ी को लेकर चिंता जताई है; बैंड के मुंबई शो के दौरान भी इसी तरह के मुद्दे उठे थे।
वियागोगो एक ऑनलाइन टिकट मार्केटप्लेस है जो इवेंट टिकट खरीदने और बेचने की सुविधा देता है। 25 जनवरी को कोल्डप्ले के अहमदाबाद कॉन्सर्ट के टिकट वर्तमान में वियागोगो पर लिस्टेड है। यहां पर एक टिकट 2.6 लाख रुपये से अधिक पर लिस्टेड है। सबसे कम कीमत वाले टिकट 25,000 रुपये से शुरू हैं। 26 जनवरी को बैंड के शो के टिकट दोपहर 2:27 बजे तक 96,435 रुपये में लिस्टेड हैं।
यह भी पढ़ें:
मीका सिंह को पाकिस्तान से मिला इतने CR का तोहफा! यह उनकी फीस से भी 30 गुना महंगा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।