आयुष्मान खुराना बने मुंबई पुलिस के साइबर सुरक्षा दूत, जानिए कैसे रहें सुरक्षित

Published : Apr 11, 2025, 08:58 AM IST
Ayushmann-Khurrana-with-Mumbai-Police-awareness-campaign-against-cyber-crime

सार

आयुष्मान खुराना मुंबई पुलिस की साइबर सुरक्षा पहल का चेहरा बने। वे लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के टिप्स दे रहे हैं। जानिए कैसे रहें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित!

भारत के सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय सितारे माने जाने वाले आयुष्मान खुराना अब मुंबई पुलिस की नई सायबर सुरक्षा पहल का चेहरा बन गए हैं। यह अभियान लोगों को — खासकर संवेदनशील और आसानी से निशाना बनने वाले समूहों को — साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले धोखाधड़ी के तरीकों से सावधान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

अभियान के तहत जारी एक प्रमोशनल वीडियो में, अभिनेता-गायक आयुष्मान ऑनलाइन सतर्कता बरतने और डिजिटल फ्रॉड से बचने के कुछ आसान लेकिन ज़रूरी टिप्स साझा करते हैं। अक्सर देखा गया है कि आम लोग ही साइबर अपराधों का शिकार बनते हैं क्योंकि वे धोखेबाजों की आधुनिक तकनीकों से अनजान होते हैं।

इस पहल के माध्यम से मुंबई पुलिस और आयुष्मान खुराना मिलकर लोगों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक और सक्षम बनाना चाहते हैं।

सायबर सुरक्षा को लेकर आयुष्मान खुराना ने कहा: “आज के समय में जब ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम्स बहुत आम हो चुके हैं, सायबर सुरक्षा की अहमियत और भी बढ़ गई है। ऐसे में सतर्क और जागरूक रहना ज़रूरी है। मुंबई पुलिस के साथ जुड़ना, जिन्होंने हमेशा हमारे शहर के लोगों की सुरक्षा की है, मेरे लिए गर्व की बात है। ये हेल्पलाइन और पब्लिक सेफ्टी अनाउंसमेंट लोगों को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में एक शानदार पहल है।”

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम