Published : Mar 01, 2023, 07:02 AM ISTUpdated : Mar 01, 2023, 07:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ एक्टर्स ही नहीं एक्ट्रेसेसेस को भी तगड़ी फीस मिलती है। सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइनों में दीपिका पादुकोण और कंगना रनोट का नाम टॉप पर है। Women Day 2023 पर जानें बाकी एक्ट्रेसेस की फीस...
इंडियन हाईएस्ट पैड एक्ट्रेसेस में दीपिका पादुकोण का नाम सबसे टॉप पर है। दीपिका एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 15 से 30 करोड़ रुपए चार्ज करती है। उनकी फीस में 2-3 लो बजट फिल्में बनाई जा सकती है। उनकी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के और फाइटर हैं।
210
कंगना रनोट एक फिल्म में काम करने का तकरीबन 15 से 27 करोड़ रुपए चार्ज करती है। कंगना की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी है।
310
प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड फिल्मों में कम ही नजर आती है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे एक फिल्म में काम करने का 14 से 23 करोड़ रुपए लेती है। उनकी आने वाली फिल्म लव अगेन है।
410
कैटरीना कैफ का नाम भी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइनों की लिस्ट में शामिल है। कैटरीना एक फिल्म में काम करने का 15 से 21 करोड़ रुपए लेती है। उनकी आने वाली फिल्म टाइगर 3 है।
510
आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। आलिया एक फिल्म के लिए करीब 11 से 20 करोड़ रुपए लेती है। उनकी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है।
610
करीना कपूर अब साल में एकाध फिल्म में ही नजर आती है। वे एक फिल्म के लिए 8 से 18 करोड़ रुपए फीस लेती है। वे हंसल मेहता की एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।
710
श्रद्धा कपूर ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आती है, लेकिन खबरों की मानें तो वे एक फिल्म में काम करने का 7 से 15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनकी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार है।
810
विद्या बालन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वे एक मूवी में काम करने का करीब 8 से 14 करोड़ रुपए चार्ज करती है। विद्या की अपकमिंग फिल्म नियत है।
910
अनुष्का शर्मा लंबे समय से किसी फिल्म नजर नहीं आई है। अब उनकी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस रिलीज होने को तैयार है। बता दें कि वे एक फिल्म के लिए 8 से 12 करोड़ रुपए लेती हैं।
1010
ऐश्वर्या राय बच्चन काफी समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उनकी साउथ फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 आने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें ऐश्वर्या राय एक फिल्म में काम करने का 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।