600 CR की Kalki 2898 AD का धांसू ट्रेलर, अमिताभ- प्रभास में जंग ! दूसरा ट्रेलर देखकर सन्न रह गए फैंस

Published : Jun 21, 2024, 10:00 PM ISTUpdated : Jun 21, 2024, 10:45 PM IST
Kalki 2898 AD

सार

प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण , दिशा पाटनी ( Deepika Padukone Disha Patni ) स्टारर 'कल्कि 2898-एडी' का दूसरा ट्रेलर 21 जून की देर रात रिलीज़ कर दिया गया ।

एंटरटेनमेंट डेस्क । प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898-एडी' का दूसरा ट्रेलर 21 जून की देर रात रिलीज़ कर दिया गया । इससे पहले फिल्म मेकर ने शाम 6 बजे इसे रिलीज करने की इंफर्मेशन दी थी। हालांकि ये रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर ऑफीशियल आईडी से यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया ।

विदेशों में शुरु हुई एडवांस बुकिंग

अमेरिका, इंग्लैंड जैसे देशों में कल्कि 2898 एडी की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है। वहीं भारत में जल्द ही विंडो ओपन किए जाएंगे। बता दें कि कल्कि इसी महीने यानि 27 जून को रिलीज़ के लिए तैयार है । हाल ही में फिल्म मेकर ने प्री इवेंट कार्यक्रम भी आर्गेनाइज़ किया था। इसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूदी थी।

अश्वथामा और भैरवा के बीच दिखी जंग

कल्कि 2898 एडी के दूसरा ट्रेलर बेहद शानदार है। फैंस इसे कल्कि के पहले ट्रेलर से ज्यादा धांसू बता रहे हैं । इसमें अमिताभ बच्चन का अश्वस्थामा का किरदार ज्यादा वज़नदार दिख रहा है। प्रभास यानि भैरवा के फेस पर बाहुबली फिल्म वाले ही एकसप्रेशन नज़र आए हैं। बावजूद इसके वो अपना असर छोड़ने में सक्सेसफुल रहे हैं।

 

अस्वस्थामा करेगा कल्कि की मां की रक्षा

हिंदी में रिलीज किए गए ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन से होती है, जो 'अश्वत्थामा' किरदार निभा रहे हैं। वे दीपिका पादुकोण से कहते हैं कि भगवान ने तो ये पूरी दुनिया संभाल के रखी हुई है, लेकिन ईश्वर खुद आपकी गोद में पल रहे हैं । इसके बाद वे प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण को हर खतरे से बचाने के लिए योद्धा बन जाते हैं। इस दौरान भैरवा और अश्वस्थामा एक दूसरे के खिलाफ जंग लड़ते दिखते हैं।

कमल हासन को पहचानना हुआ मुश्किल

वैजयंती मूवीज ने अपने ऑफीशियल एक्स अकाउंट के अलावा यूट्यूब चैनल पर भी इसे रिलीज किया है। अमिताभ का युवारूप औऱ उनकी जैसी आवाज़ में गाया गाना दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं कमल हासन इस मूवी में खूंखार विलेन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

 

 

Kalki 2898 AD 27 जून को थिएटर में रिलीज होगी । ये फिल्म काफी हद तक प्रभास के करियर के लि टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। दरअसल इससे पहले उनकी मेगा बजट मूवीआदिपुरुष भी थिएटर पर डिजास्टर साबित हुई थी। 
ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

बॉबी देओल के हाथ लगी एक और साउथ मूवी, अब Jr NTR की इस फिल्म में बनेंगे खूंखार विलेन!

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम