रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ने में बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों को तोड़ने में पसीने छूट जाएंगे। यह रिकॉर्ड है, सबसे ज्यादा दिनों तक डबल डिजिट में कमाई करने का।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने लगातार 24 दिन तक डबल डिजिट में कमाई की। 24वें दिन इस फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो इसके ओपनिंग कलेक्शन से महज 5.5 करोड़ रुपए कम है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
'धुरंधर' ने लगातार सबसे ज्यादा दिन तक डबल डिजिट में कमाई करने के मामले में अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सुकुमार निर्देशित तेलुगु फिल्म 'पुष्पा 2' ने 22 दिन तक लगातार डबल डिजिट में कमाई की थी। 22वें दिन इसका कलेक्शन 10.5 करोड़ रुपए रहा था।
35
'बाहुबली 2' लिस्ट में तीसरे नंबर
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' ने लगातार 21वें दिन तक डबल डिजिट में कमाई की थी। प्रभास स्टारर इस फिल्म ने 21वें दिन 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो डबल डिजिट में कमाई के रिकॉर्ड के मामले में ये 'धुरंधर' से बेहद पीछे छूट गई हैं। इस लिस्ट में विक्की कौशल 'छावा' दूसरे स्थान पर जिसने 17वें दिन तक लगातार डबल डिजिट में कलेक्शन किया था। 17वें दिन इसकी कमाई 24.25 करोड़ रुपए रही थी।
55
'धुरंधर' का कुल कलेक्शन अब तक कितना हुआ?
अगर पूरे 24 दिन के टोटल कलेक्शन की बात करें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने भारत में 730.70 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 1100.53 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।