Filmfare Awards Marathi 2025: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पानी ने मारी बाजी, जीते इतने अवॉर्ड्स

Published : Jul 11, 2025, 08:19 AM IST
filmfare awards marathi 2025 priyanka chopra paani wins see winners list

सार

Filmfare Awards Marathi 2025: बीती रात मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन किया गया। इसमें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पानी ने बाजी मारी और कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। प्रियंका इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर अपनी खुशी जताई। 

Filmfare Awards Marathi 2025: मराठी फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंट को सम्मानित करने फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन बीती रात किया गया। इस मौके पर कईयों को अपनी प्रतिभा के हिसाब से अवॉर्ड्स मिले। वहीं, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पानी ने अपने नाम कई अवॉर्ड्स किए। प्रियंका के लिए अवॉर्ड्स उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने लिए। बता दें कि आदिनाथ एम कोठारे द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्ट सहित कई अवॉर्ड्स जीते। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर की और टीम की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पानी को मिले कई अवार्ड्स

फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स म2025 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पानी को बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट साउंड डिजाइन, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। हालांकि, अवॉर्ड्स के लिए फिल्म को 18 कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला था। फिल्म पानी की बड़ी जीत पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटोज शेयर कर खुश जाहिर की। वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा- बहुत एक्साइटेड हूं, फिल्मफेयर का बहुत-बहुत शुक्रिया। आदि, राजश्री और इस फिल्म में काम करने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया। सिड, मेरी मां, यह आपका बच्चा था और इतनी सारी ब्लैक लेडीज को घर लाने के लिए बधाई। आई लव इट। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- #Paani टीम को बधाई और @filmfare marathi को धन्यवाद। आप सभी पर प्राउड है, जिन्होंने इसे इतना खास बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, यह सब आप ही हैं। उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अवॉर्ड्स का फोटोज भी शेयर की है।

फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स लिस्ट

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- उषा मंगेशकर

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- एकनाथ कदम (फुलवंती)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- मानसी अत्तारदे (फुलवंती)

बेस्ट साउंड डिजाइन- अनमोल भावे (पानी)

बेस्ट कोरियोग्राफी- उमेश जाधव - फुलवंती टाइटल ट्रैक (फुलवंती)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- गुलराज सिंह (पानी)

बेस्ट एडिटिंग- नवनीता सेन (घाट)

बेस्ट सिनेमेट्रोग्राफी- महेश लिमये (फुलवंती)

बेस्ट स्क्रीनप्ले- नितिन दीक्षित (पानी)

बेस्ट स्टोरी- छत्रपाल आनंद निनावे (घाट)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- राहुल रामचन्द्र पवार (खदमोड़)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- नवज्योत बांदीवाडेकर (घराट गणपति)

बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- जुई भागवत (लाइक आनी सब्सक्राइब)

बेस्ट डेब्यू (मेल)- धारिया घोलप (येक नंबर)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- वैशाली मेड - मदनमंजरी (फुलवंती)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम- अविनाश-विश्वजीत (फुलवंती)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- राहुल देशपांडे - सरले सारे (अमलताश)

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल)- क्षितीश दाते (धर्मवीर 2)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- जीतेंद्र जोशी (घाट)

बेस्ट एक्ट्रेस लीड रोल (फीमेल)- वैदेही परशुरामी (एक डॉन तीन चार)

बेस्ट डायरेक्टर- अदिनाथ एम. कोठारे (पानी)

बेस्ट एक्टर (मेल) - महेश मांजरेकर (जून फ़र्निचर)

बेस्ट फिल्म- पानी

बेस्ट फिल्म क्रिटिक - घाट, अमलताश

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील
कौन हैं तन्वी गडकरी? IND-USA मैच के दौरान किसी खिलाड़ी से ज्यादा वायरल हो गई यह लड़की