IPL 2023 : क्रिस गेल पर चढ़ा भोजपुरी कॉमेंट्री का खुमार, कहा- अब का मुंहवा फोड़वा

Published : Apr 26, 2023, 06:16 PM ISTUpdated : Apr 26, 2023, 06:39 PM IST
Chris Gayle

सार

आईपीएल मैचों की ओपनिंग  चैट के दौरान क्रिस गेल ने भोजपुरी के कॉमेंट्री के वायरल हो चुके वर्डस को दोहराया ।  कैरेबियन क्रिकेट स्टार का इस फनी अंदाज़ का वीडियो सोश मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

एंटरटेनमेंट डेस्क, Chris Gayle in Bhojpuri  commentary : आईपीएल 2023 (  IPL 2023 ) का रोमांच हर दिन बढ़ता जा रहा है। इस बार आईपीएल में 12 लैंग्वेज में कॉमेंट्री की जा रही है। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा में भोजपुरी भाषा में की जा रही कॉमेंट्री को लेकर है। रवि किशन समेत कई एक्टर ठेठ भोजपुरिया अंदाज़ में दर्शकों को आईपीएल मैचों का आंखों देखा हाल सुना रहे हैं।

क्रिस गेल पर चढ़ा भोजपुरी फीवर

भोजपुरी भाषा के फैन लिस्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। क्रिकेट के सबसे धुरंधर क्रिेकेटर में शुमार किए जाने वाले क्रिस गेल पर भोजपुरी फीवर चढ़ गया है। आईपीएल मैचों की ओपनिंग के दौरान एक चैट के दौरान क्रिस गेल ने भोजपुरी के कॉमेंट्री के वायरल हो चुके वर्डस को दोहराया । गेल ने  कहा- ऐ राजा छक्का मारके गर्दा मचा देल,अब का मुंहवा फोड़वा, वे एकदम फनी मूड में नज़र आ रहे थे।

क्रिस गेल का वीडियो हुआ वायरल 

भोजपुरी में बात करते हुए क्रिस गेल का वीडियो इंटरनेट यूजर्स को पसंद आ रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैरेबियन क्रिकेट स्टार क्रिस गेल बेहद फनी अंदाज़ में भोजपुरी कॉमेंट्री स्टूडियो में आते हैं। गमछा पहने क्रिस गेल जब भोजपुरिया अंदाज़ में बात करते दिखते हैं तो दर्शक उनसे जुड़ जाते हैं ।
 

देखें वीडियो- 

 

आईपीएल प्री मैच कॉमेंट्री ( ipl pre match commentary) की वीडियो क्लिप को JioCinema के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इसे खबर लिखने तक 2 लाख 69 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

 विराट कोहली का वीडियो भी हुआ था वायरल 

आईपीएल 2023 में भोजपुरी कमेंट्री दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की भी एक क्लिप वायरल हुई थी । इसमें वह रवि किशन की  भोजपुरी कॉमेंट्री पर मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं । उन्होंने कुछ शब्दों को दोहराया भी था ।  वहीं अब क्रिस गेल को भोजपुरिया बोलता देख दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है।  

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम