6 कॉमेडियन जिन्हें करना पड़ा कोर्ट का सामना, एयरपोर्ट पर बैन हो चुका है Kunal Kamra

Published : Mar 24, 2025, 11:33 AM IST

Indian comedians faced legal actions due to their jokes: कॉमेडी के चक्कर में कई सितारे कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। इस लिस्ट में कुणाल कामरा, रणवीर अल्लाहबादिया से लेकर मुनव्वर फारुकी तक, जानें किस पर क्या आरोप लगे।

PREV
16
कुणाल कामरा

कुणाल कामरा अपने पॉलिटिकल मजाक के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं साल 2020 में कुणाल कामरा को इंडिगो एयरलाइंस और स्पाइसजेट ने कुछ समय के लिए बैन कर दिया था। ऐसा इसलिए हुआ था, क्योंकि उन्होंने फ्लाइट में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को उनके शो से जुड़े सवाल पूछ कर परेशान कर दिया था।

26
रणवीर अल्लाहबादिया

रणवीर अल्लाहबादिया को हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में किए गए एक भद्दे मजाक की वजह से चर्चा में आ गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ FIR हुई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से राहत दे दी, लेकिन उनके कमेंट को अश्लील बताया।

36
मुनव्वर फारुकी

हिंदू देवताओं के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक चुटकुले बनाने के लिए मुनव्वर फारुकी को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था। फिर जमानत मिलने से पहले उन्होंने एक महीना जेल में बिताया था।

46
तन्मय भट्ट

लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर जैसी कई सेलेब्स का मजाक उड़ाने वाले स्नैपचैट वीडियो की वजह से तन्मय भट्ट के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। उन पर मानहानि और अश्लीलता कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया।

56
वीर दास

वीर दास की 'दो भारत' कविता पर विवाद हुआ था, जिसमें उन्होंने भारत की दोहरी सच्चाई को दिखाया था। इससे कुछ लोग सहमत हुए थे, तो कुछ ने इसकी आलोचना की थी। वहीं फिर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी।

66
किकू शारदा

किकू शारदा को साल 2016 में एक धार्मिक नेता की नकल करने के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसके कारण लोगों में आक्रोश फैल गया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories