
Miss World 2025. एक बार फिल्म मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन इंडिया में होने जा रहा है। आपको बता दें कि 72वें मिस वर्ल्ड 2025 (Miss World 2025) ब्यूटी पेजेंट का आयोजन इस बार तेलंगाना (Telangana) में होगा। इस इवेंट को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इस पेजेंट में दुनियाभर के देशों की 120 सुंदरियां हिस्सा लेंगी। वहीं, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतने वाली नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ग्लोबल स्टेज पर इस बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूर्व मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Krystyna Pyszkova) विजेता को ताज पहनाएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन 7 से 31 मई तक तेलंगाना में होगा। पिछले साल मिस वर्ल्ड का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ था।
मिस वर्ल्ड फेस्टिवल की मेजबानी तेलंगाना में होने से इसकी सांस्कृति और पर्यटन को ग्लोबल लेवल पर पहचान मिलेगी। पर्यटन, संस्कृति और उत्पाद शुल्क मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव गारू ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा- "हम तेलंगाना में 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल की मेजबानी करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह आयोजन हमारे राज्य की जीवंत विरासत, पर्यटन और निवेश क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा।" वहीं, मिस वर्ल्ड लिमिटेड की चेयरमैन और सीईओ जूलिया मोर्ले ने कहा-"मिस वर्ल्ड एक सौंदर्य प्रतियोगिता से कहीं बढ़कर है। यह वैश्विक सद्भावना और सशक्तिकरण का उत्सव है। तेलंगाना इस ग्रैंड इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट है।" रिपोर्ट्स की मानें तो इस आयोजन पर कुल 54 करोड़ खर्च होने का अनुमान है, जिसका खर्च तेलंगाना पर्यटन विभाग और मिस वर्ल्ड लिमिटेड के बीच बराबर-बराबर बांटा जाएगा। तेलंगाना इवेंट पर 27 करोड़ खर्च करेगा।
मिस वर्ल्ड 2025 पेजेंट का आयोजन 7 मई से तेलंगाना में होगा। 31 मई को होने वाले ग्रैंड फिनाले में मौजूदा मिस वर्ल्ड चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा नई मिस वर्ल्ड को ताज पहनाएंगी। वहीं, फेमिना मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता इस साल मिस वर्ल्ड टाइटल के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें कि नंदिनी ने 10 साल की उम्र से मिस इंडिया बनने का सपना देखने लगी थी। उन्होंने 19 की उम्र में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने सपने को साकार किया। फिर मणिपुर के इंफाल में फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब जीता।
बता दें कि बीते साल 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन दिल्ली और मुंबई में हुआ था। 2024 में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा था। भारत छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुका है। रीटा फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) ने भारत के लिए मिस वर्ल्ड खिताब जीता था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।