
एंटरटेनमेंट डेस्क । रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच काफी लंबे वक्त तक रिलेशनशिप रहा है। वहीं दीपिका पादुकोण भी रणबीर कपूर के दिल के बहुत करीब रही हैं। हालांकि दोनों ने ही एक वक्त पर शमशेरा एक्टर का साथ छोड़ दिया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी कर चुके हैं। दोनों एक बेटी राहा के पेरेंट्स बन चुके हैं। इस बीच नीतू कपूर के एक कॉमेन्ट ने बुझ चुकी आग में घी डाल दिया है।
नीतू कपूर के एक लेटेस्ट पोस्ट पर इंटरनेट पर कोहराम मचा दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस कॉमेन्ट को कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण से कनेक्ट किया है। अब इसे इत्तफाक कहे या कुछ और, लेकिन नीतू कपूर की पोस्ट के बाद कटरीना कैफ की मम्मी की पोस्ट ने यूजर्स के कान खड़े कर दिए हैं।
नीतू कपूर के मन की बात आई सामने
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा - उसने ( किसी लड़की) ने आपको 7 साल तक डेट किया है, इसका मतलब ये नहीं निकाल सकते कि वो आपसे शादी करेगी । मेरे अंकल ने पूरे 6 साल तक मेडिकल फील्ड की पढ़ाई की, लेकिन अब वो डीजे हैं। नीतू कपूर ने ये पोस्ट किस वजह से लिखी, इसमें उनके टारगेट में कौन था । इसको लेकर यूजर्स ने सीधे, कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को कनेक्ट किया है। बता दें दोनों एक्ट्रेसेस के साथ रणबीर कपूर लांग टाइम रिलेशनशिप में रहे हैं।
नीतू कपूर की पोस्ट-
सुजैन टरक्वोट की पोस्ट ने खींचा ध्यान
नीतू की इस पोस्ट के बाद कटरीना कैफ की मां सुजैन टरक्वोट की एक पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है। सुजैन की भी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने महिलाओं की रिस्पेक्ट किए जाने को लेकर बात की है। सूजैन ने पोस्ट किया- मुझे ऐसे संस्कार मिले हैं, जहां आप क्लीनिंग एम्पलाई ( सफाई कर्मचारी) को भी वैसे ही रिस्पेक्ट दो, जैसा कि आप किसी बड़ी कंपनी के सीईओ को देते हो।
यूजर्स ने की सूजैन की तारीफ
सूजैन की इस पोस्ट की तारीफ करते हुए यूजर्स ने कटरीना की मॉम की जमकर तारीफ कर रहा है। पोस्ट वॉर पर जमकर कॉमेन्ट किए जा रहे हैं। एक नेटीजन्स ने कहा, ये हो सकता है कि ये कोई नॉर्मल पोस्ट हो, लेकिन टाइमिंग ज़बरदस्त है।
ये भी पढ़ें-
अमिताभ बच्चन भी करते थे जमकर नशा, बिग बी की इस ट्रिक से छूट जाएगी शराब और सिगरेट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।