जब इस भारतीय महिला को मिला था पहला ऑस्कर तो खूब मचा था गदर, इसलिए आई थी निशाने पर

Published : Mar 13, 2023, 07:04 AM ISTUpdated : Mar 13, 2023, 02:30 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऑस्कर अवॉर्ड 2023 का आयोजन रविवार को शुरू हो चुका है। हालांकि, इंडिया में यह अवॉर्ड 13 मार्च को सुबह से देखने मिलेगा। इसी बीच उस भारतीय महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहला ऑस्कर मिला था और जमकर बवाल भी मचा था।

PREV
18

95वां अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2023 लॉस एंजेलिस के डोल्बी थिएटर में शुरू हो चुका है। इसी बीच आपको भारत की उस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहला ऑस्कर मिला था और इनका नाम है कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया।

28

आपको बता दें कि भानु अथैया को 1982 में आई फिल्म गांधी के लिए 1983 में ऑस्कर मिला था। यह अवॉर्ड उन्होंने ब्रिटिश डिजाइनर जॉन मॉलो के साथ शेयर किया था, हालांकि, भानु को मिले ऑस्कर को लेकर खूब गदर भी मचा था और की सवाल भी उठाए गए थे। 

38

रिपोर्ट्स की मानें तो भानु अथैया को फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन करने के लिए अवॉर्ड मिला था। इतना ही नहीं इस फिल्म बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर सहित 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स मिले थे।

48

भानु अथैया को ऑस्कर दिए जाने पर हॉलीवुड में उन्हें जमकर क्रिटिसाइज किया गया था। हॉलीवुड के क्रिटिक्स ने सवाल खड़ा किया था कि भानु के कॉस्ट्यूम डिजाइन में ऐसा क्या था कि उन्हें ऑस्कर जैसे अवॉर्ड दिया गया।

58

आपको बता दें कि 2012 में एक इंटरव्यू के दौरान भानु अथैया ने भारी विवाद के बाद अपनी ऑस्कर ट्रॉफी लौटाने तक की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था- ट्रॉफी की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है। 

68

उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि वह ऑस्कर के ऑफिस जाती रहती है और उन्होंने देखा कि यहां कईयों ने अपनी ट्रॉफी जमा कर रखी है। वह भी अपनी ट्रॉफी चोरी होने के डर से यहां रखना चाहती थी।

78

अप्रैल 1929 में महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में जन्मी भानु अथैया का पूरा नाम भानुमति अन्नासाहेब राजोपाथ्याय है। उन्होंने देव आनंद की फिल्म सीआईडी, जो 1956 में थी, से डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। 

88

भानु अथैया ने रेश्मा और शेरा, गंगा-जमुना, वक्त, तीसरी मंजिल, अनामिका, कर्ज, ब्रह्मचारी, द बर्निंग ट्रेन, सत्यम शिवम सुंदरम, गाइड. चांदनी, लगान, स्वदेस, प्यासा जैसी कई फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन किए। भानु अब इस दुनिया में नहीं है। 15 अक्‍टूबर 2020 को 91 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

ये भी पढ़ें..
Ex हसबैंड संग करिश्मा कपूर ने मनाया बेटे का बर्थडे, पूर्व पति की पत्नी-बेटा भी हुए सेलिब्रेशन में शामिल

PHOTOS: दामाद संग थी माधुरी दीक्षित की मां की खास ट्यूनिंग, दोनों नाती पर जान छिड़कती थी स्नेहलता

मौत से पहले आखिर क्या कहा था सतीश कौशिक ने, निधन के 3 दिन बाद कुछ इस तरह हुआ खुलासा

6 Facts: ऑस्कर नहीं तो क्या है इस अवॉर्ड का असली नाम, क्यों जीतने वालों का नहीं होता ट्रॉफी पर हक

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories