ऑस्कर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले आपको ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़े कुछ फैक्ट्स बता रहे हैं। आपको बता दें कि सबसे पहला ऑस्कर अवॉर्ड 1929 में हॉलीवुड रूजवेल्ट होटल में आयोजित किया गया था, जिसकी टिकट 5 डॉलर की थी।
26
वैसे तो ऑफिशियली पहला ऑस्कर जर्मन एक्टर एमिल जैनिंग्स ने जीता था। फिर एमिल ने जर्मन तानाशाह हिटलर के लिए काम किया और कई प्रमोशनल फिल्में बनाईं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वे इस अवॉर्ड के पहले हकदार नहीं थे।
36
सबसे हैरानी की बात ये है कि पहला ऑस्कर अवार्ड जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने जीता था, जिसका नाम रियो टिन टिन था। रियो ने करीब 27 फिल्मों काम किया। इनमें से चार फिल्में 1929 में रिलीज हुई थीं। एक मूवी में शानदार एक्टिंग के लिए रियो को ऑस्कर के लिए चुना गया था।
46
हालांकि, एकेडमी के पहले प्रेसीडेंट लुई मेयर का मानना था कि यदि पहला ऑस्कर किसी कुत्ते को दिया गया तो इससे हर तरफ गलत मैसेज जाएगा। इसके बाद कमेटी ने फिर मीटिंग की और आखिरकार एक्टर एमिल जैनिंग्स को पहला ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया।
56
वैसे तो सभी इसे ऑस्कर अवॉर्ड के नाम से जानते हैं लेकिन इसका असली नाम कुछ और ही है। आपको बता दें कि ऑस्कर का ऑफिशियल नाम अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट है।
66
ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा। इस इवेंट की शुरुआत रविवार रात 8 बजे हुई। वहीं, भारत में इसे 3 मार्च की सुबह 05:30 बजे से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।