अपार्टमेंट में मृत मिली पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर, 2 हफ्ते पहले हो चुकी थी मौत

Published : Jul 09, 2025, 07:51 AM ISTUpdated : Jul 09, 2025, 08:15 AM IST
Pakistani Actress Humaira Asghar Found Dead

सार

Pakistani Actress Humaira Asghar Found Dead: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अपने कराची अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उनकी सड़ी हुई बॉडी से पता चलता है कि उनकी मौत 2 हफ्ते पहले हुई थी। पुलिस पोस्टमार्टम के नतीजों का इंतजार कर रही। 

Pakistani Actress Humaira Asghar Found Dead: पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस हुमैरा असगर (Humaira Asghar) का निधन हो गया है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हुमैरा अपने कराची वाले अपार्टमेंट में मृत पाई गई। वे कराची के इत्तेहाद कमर्शियल एरिया फेज VI में रहती थी। पुलिस ने मंगलवार को उनकी मौत की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि उनकी मौत 2 हफ्ते ही हो चुकी थी। पुलिस की मानें तो एक्ट्रेस की बॉडी काफी सड़ चुकी थी। उनकी मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल पोस्टमार्टम का इंतजार किया जा रहा है।

कैसा पता चला एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत का

डीआईजी सैयद असद रजा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सूचना मिलने के बाद मंगलवार को अधिकारी दोपहर करीब 3 बजे एक्ट्रेस हुमैरा असगर अपार्टमेंट पहुंचे थे। हुमैरा के अपार्टमेंट पर पहुंचने पर जब बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर उनका शव मिला। ऐसा संदेह है कि उसकी हत्या करीब दो हफ्ते पहले की गई थी। डीआईजी रजा ने आगे बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा था। उनकी उम्र 30 से 35 के बीच बताई जा रही है। वो पिछले सात साल से अपार्टमेंट में अकेली रह रही है। पड़ोसियों ने बताया कि उनके घर से तेज बदबू आने और कोई एक्टिविटी न होने के कारण शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

क्या है एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत का कारण?

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत का सही कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले को संभावित प्राकृतिक मौत मान रही है। मामले की औपचारिक जांच की जा रही है। डीआईजी रजा ने बताया कि मौके से एविडेंस एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीमों को तुरंत भेजा गया था। हुमैरा की बॉडी को आगे की जांच के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर भेजा गया है। परीक्षण के प्रभारी डॉ. सुम्मैया सैयद ने कहा कि शव सड़ने की बहुत ही एडवांस स्टेज में था और फिलहाल मौत का सही कारण बताना मुश्किल है। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की पुष्टि नहीं की है। अधिकारी कुछ भी फैसला करने से पहले पोस्टमार्टम के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rajpal Yadav Upcoming Movies: जेल गए राजपाल यादव इन 10 फिल्मों में आएंगे नज़र, 3 इसी साल आ रहीं!
धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील