Parineeti Raghav Wedding: दूल्हा-दुल्हन के स्वागत के लिए सजा उदयपुर, बजे ढोल-नगाड़े, VIDEO

Published : Sep 22, 2023, 09:08 AM ISTUpdated : Sep 22, 2023, 12:08 PM IST
Parineeti Chopra Marriage

सार

Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में होने जा रही है। होने वाले दूल्हा-दुल्हन उदयपुर के लिए रवाना हो गए है और इनके स्वागत की ग्रैंड तैयारी की गई है,जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की में अब कुछ घंटे बाकी है। कपल 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगा। वहीं, दोनों की शादी की रस्में 23 सितंबर से उदयपुर के द लीला पैलेस में शुरू होगी। बता दें कि परिणीति-राघव दोनों ही शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए रवाना हुए। दोनों की फोटोज और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर होने वाले दूल्हा-दुल्हन के ग्रैंड वेलकम के लिए उदयपुर एयरपोर्ट पर खास इंतजाम किए गए हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों का स्वागत ढोल-नगाड़ा के साथ किया जाएगा।

 

 

दिल्ली-पंजाब-छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री लेंगे हिस्सा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी में दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कहा कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, भूपेश बघेल और अशोक गहलोत 24 सितंबर से पहले उदयपुर पहुंच जाएंगे। सूत्रों से यह भी पता चला है कि अरविंद केजरीवाल शनिवार शाम 5.25 बजे उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे और ताज लेक पैलेस में रुकेंगे।

2 दिन चलेंगे परिणीति-राघव की शादी के फंक्शन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का जश्न 23 से 24 सितंबर के बीच द लीला पैलेस, उदयपुर में होगा। शादी में केवल करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे। वेडिंग वेन्यू पर फोन का यूज करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। चूंकि समारोह में केवल परिवार और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है, इसलिए सब कुछ बहुत प्राइवेट और सीक्रेट रखा गया है।

परिणीति-राघव के बुक हुआ सबसे महंगा सुइट

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए होटल का सबसे महंगा महाराजा सुइट बुक किया गया है, जिसका किराया करीब 10 लाख रुपए प्रतिदिन है। ये सुइट 3500 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इस शादी में लजीज पंजाबी खाना बनाने के लिए अलग से कई नामी शेफ को भी बुलाया गया है। राजस्थान के घूमर नृत्य की प्रस्तुति के साथ सभी मेहमानों का स्वागत मेवाड़ी शैली में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें..

इस अंदाज में शादी करने उदयपुर रवाना परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

14 साल बाद किया कमबैक नहीं आया काम, Flop क्वीन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

बॉलीवुड की इन 8 सीक्वल का सबको बेसब्री से इंतजार, 1 का आएगा 5वां पार्ट

परिणीति चोपड़ा से शादी के बाद राघव चड्ढा को मिलेंगे ये 10 नए रिश्तेदार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!