
एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर पंजाबी सिंगर सिप्पी गिल की कार का कनाडा में भयानक एक्सीडेंट हो गया है। उनकी कार 'रूबिकॉन' कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में पलट गई, जिसका वीडियो सिप्पी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सड़क पर सिप्पी की कार पलटी हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, इस दौरान सिप्पी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उनके मुताबिक ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है।
सिप्पी गिल ने कही यह बात
इस वीडियो में सिप्पी गिल कह रहे हैं कि मैं अकेले ही ऑफ-रोडिंग करने निकल पड़ा। जब मैं रूबिकॉन कार से जा रहा था तो गाड़ी पलट गई। मुझे ज्यादा चोटें नहीं आई हैं, लेकिन गाड़ी बुरी तरह टूट गई है। ऐसे में वहां से गुजर रहे एक अंग्रेज ने मेरी मदद की और गाड़ी निकालने में मेरी मदद की। इस दुर्घटना के बारे में अंग्रेज ने कहा कि इस रोड पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। अच्छी बात यह है कि सिप्पी को ज्यादा चोटें नहीं आईं है। वरना काफी बड़ा हादसा हो सकता था।
हालांकि सिप्पी के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने बड़े एक्सीडेंट के बाद सिप्पी इतने खुश क्यों हैं? वहीं कुछ लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा कि जब गाड़ी चलानी नहीं आती है, तो क्यों चलाते हो। आपको बता दें कि सिप्पी गिल पंजाबी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में इनका सॉन्ग 'सोलमेट' काफी पॉपुलर हुआ है।
और पढ़ें..
Fighter Review: शानदार-जानदार-धमाल, जबरदस्त देशभक्ति का जज्बा और छा गई ऋतिक-दीपिका की जोड़ी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।