राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को खास बनाएंगी ये रामधुन, एक Click पर सुनें ये अनमोल भजन

Published : Jan 19, 2024, 12:42 PM ISTUpdated : Jan 19, 2024, 12:49 PM IST
ram bajan

सार

raam mandir praan pratishtha :  सारेगामा के म्यूजिक चैनल पर राम की भक्ति में सरोबार कुछ गाने हमेशा से भक्तों के फेवरेट रहे हैं। राम धुन कानों में पड़ते ही श्रोता, दर्शक अध्यात्म की दुनिया में विचरने लगते हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, raam mandir praan pratishtha : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हो रही है। पूरा देश राममय हो गया है। चारों तरफ प्रभु राम की धुन गुंजायमान हो रही है। यदि आप को कुछ सुमधुर गीत तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। श्रीराम पर बेस्ड कुछ गाने हमेशा सुने जाते हैं, ये गीत सदाबहार हैं।

हे राम हे राम

राम की लगन लगा रहे हैं तो जगजीत सिंह के स्वर में पिरोया हुआ ‘राम धुन’ अद्भुत है। सुदर्शन फाकिर के बोल को खुद जगजीत सिंह स्वर और संगीत दिया था । ये गाना सदाबहार है, यूट्यूब पर हे राम हे राम को तकरीबन 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना भक्तों को अपार सुख देने वाला है। इसकी धुन जहां भी गूंजती है। माहौल राममय हो जाता है । हे राम हे राम गाना सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 

 


पलुके बंगारमयेना

शास्त्रीय संगीत की धुनों को पसंद करने वाले एम. बालमुरलीकृष्ण को हमेशा से पसंद करते आ रहे हैं। उनके गायन को सुनने का मौका कोई चूकना नहीं चाहता है। ‘एंडारो महानुभावुलु’ हो या ‘मारुगेलारा’, उनका स्वर भक्ति गीतों और भजनों के लिए हमेशा से पसंदीदा रहा है। डॉ. एम. बालामुरलीकृष्ण का गाया कर्नाटक शास्त्रीय गीत ‘पालुके बंगारमयेना’, श्रीराम पर बेस्ड बेहद पॉप्युलर सॉन्ग है। ये मूल रूप से भक्त रामदासु की रचना है। यह गाना यूट्यूब पर सारेगामा के कर्नाटक म्यूजिक चैनल पर सुना जा सकता है।
 

श्री राम जानकी बैठे हैं

भारत के घर-घर में सुना जाने वाला ‘श्री राम जानकी बैठे हैं’ को राम कुमार लाखा ने स्वरबद्ध किया है। सियाराम को मानने वालों को ये गीत बेहद पसंद है। यह गाना सारेगामा भक्ति यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। जिसमें कुछ सबसे लोकप्रिय भक्ति गीत, भजन, आरती और पूजा विधि गाने शामिल हैं।


‘मन तड़पत हरि दर्शन को आज’

साल 1952 में रिलीज़ हुई मूवी बैजू बावरा का सॉन्ग ‘मन तड़पत हरि दर्शन को आज’ किसी को भी भाव विभोर कर सकता है। इस गाने को भारत भूषण पर फिल्माया गया था। ये मूवी सुपरहिट हुई थी। 70 साल बीत जाने के बाद भी इसके गाने पसंदीदा बने हुए है।

 

 

‘सत्यम शिवम सुंदरम’

राजकपूर के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ का टाइटल ट्रेक बेहद खूबसूरत है। इसमें भक्ति की बयार बहने लगती है। इसकी धुन, संगीत, बोल सब इतने शानदार है कि सुनने वाले का कनेक्शन सीधे परमात्मा से हो जाता है।

 

ये भी पढ़ें- 
Ayodhya Ram Mandir: रामायण के राम-सीता और लक्ष्मण पहुंचे अयोध्या, करने एक खास काम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम