'लड़की ब्यूटीफुल' सिंगर पर फायरिंग,अज्ञात हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

Published : Jul 14, 2025, 09:43 PM ISTUpdated : Jul 14, 2025, 11:54 PM IST
rahul fazilpuriya

सार

बॉलीवुड और हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया( Rahul Fazilpuriya ) पर गोलीबारी की गई है। गुरुग्राम की एसपीआर रोड पर अज्ञात हमलावरों के हमले में वे बाल-बाल बच गए।  पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। 

Rahul Fazilpuriya Shot at In Gurugram : फेमस हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंंग की वारदात को अंजाम दिया गया है।  14 जुलाई को गुरुग्राम के पास एसपीआर रोड पर अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में वे बाल-बाल बच गए । हालांकि जहां ये घटना हुई वहां के लोग खौफ में आ गए। 

राहुल फाजिलपुरिया ने गाए कई सुपरहिट गाने

हरियाणवी सिंगर को  'कर गई चुल', '2 मेनी गर्ल्स', '32 बोर' जैसे गानों के लिए  जाना जाता है। सिंगर राहुल फाजिलपुरिया को सोमवार, 14 जुलाई 2025 को गुरुग्राम में एक चौंकाने वाली घटना में निशाना बनाया गया। जानकारी के मुताबिक  गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर बादशाहपुर के पास उन पर गोली चलाई गई। गनीमत रही कि वे इस अटैक में बाल-बाल बच गए।

राहुल फाजिलपुरिया ने ऐसी बचाई अपनी जान

हालिया अपडेट के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग टाटा पंच कार में सवार होकर आए और गायक फाजिलपुरिया पर गोली चला दीं। गोलीबारी के बाद, हरियाणवी गायक अपनी गाड़ी में तेज़ी से मौके से भाग गए। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस वारदात हाइवे पर मोबाइल वैन तो तत्काल अलर्ट किया गया। वहीं  गुरुग्राम पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई हैं। जो  सरगर्मी से हमलावरों को तलाश  कर रही है। 

पुलिस को मिल गया था हमले का हिंट 

सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ को हाल ही में सूचना मिली थी  कुख्यात बदमाश एक सिंगर को निशाना बनाने की प्लानिंग बना रहे हैं। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिकर, सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। कुल एक राउंड गोली चली है। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।

कौन हैं राहुल फाजिलपुरिया ?

राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया बेहद पॉप्युलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के करीबी माने जाते हैं। इस साल की शुरुआत में, इन दोनों का नाम सांप के जहर और जिंदा सांपों की तस्करी करने आरोपों में आया था। सोशल मीडिया पर राहुल फाजिलपुरिया के नाम से फेमस इन्फ्लुएंसर को इंस्टाग्राम पर उनके 12 लाख ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Vs The Raja Saab: रणवीर सिंह की फिल्म ने फिर भरी उड़ान, प्रभास की मूवी 10वें दिन ही ढेर
Border 2 से 23 जनवरी को भिड़ेंगी ये 18 फ़िल्में, इनमें 2 ब्लॉकबस्टर फिर से हो रहीं रिलीज!