क्या रिया सिंघा ला पाएंगी मिस यूनिवर्स का ताज भारत?

Published : Sep 23, 2024, 10:25 AM IST
क्या रिया सिंघा ला पाएंगी मिस यूनिवर्स का ताज भारत?

सार

रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है और अब वह इंटरनेशनल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूर्व मिस यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने विश्वास जताया है कि रिया सिंघा भारत के लिए ताज जीतेंगी।

नई दिल्ली: मॉडल रिया सिंघा ने 2024 का मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया है। रिया सिंघा 2024 के इंटरनेशनल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूर्व मिस यूनिवर्स, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस बार रिया सिंघा भारत के लिए ताज लेकर आएंगी। उर्वशी रौतेला रविवार को राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता की जज थीं। .

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज अपने नाम करने वाली प्रतियोगी रिया सिंघा ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती। आगे बात करते हुए रिया सिंघा ने कहा कि आज मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 का ताज मेरा है। यहां तक पहुंचने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। सभी ने मुझे इस ताज के काबिल समझा। मैं पिछली मिस यूनिवर्स विजेताओं से प्रेरित हुई हूं।

 

18 वर्षीय रिया सिंघा गुजरात की रहने वाली हैं और उन्होंने प्रतियोगिता में 50 से अधिक सुंदरियों को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। रिया सिंघा के सोशल मीडिया पर 39 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिया सिंघा से अब इंटरनेशनल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी ताज जीतने की उम्मीद है।

जजों के पैनल में निखिल आनंद, उर्वशी रौतेला, वियतनाम की स्टार गुयेन क्विन, फैशन फोटोग्राफर रियान फर्नांडिस और उद्यमी राजीव श्रीवास्तव शामिल थे। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने 2015 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत एक बार फिर मिस यूनिवर्स का ताज जीतेगा.

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम