'मैंने नहीं चुराया किसी का पति', आरजे महवश को किसे देनी पड़ी सफाई

Published : Jul 28, 2025, 11:19 PM ISTUpdated : Jul 29, 2025, 12:24 AM IST
rj mahvash

सार

RJ Mahvash  ने रिश्तों में धोखे पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने हर छोटी बातों पर की जाने वाली चीटिंग पर तल्खी भरी क्लिप शेयर की है। अब इसके लिए उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक यूज़र ने उन पर धनश्री का पति चुराने का आरोप लगााय है।

RJ Mahvash Trolled On Chahal Affair: आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने रिश्तों में होने वाले कई तरह के चीटिंग के बारे में बात की है। अब इसके कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल जिस तरह से उन्होंने यंग लड़के - लड़कियों के बीच होने वाली धोखेबाजी को हाइलाइट किया है, इसके बाद लोगों ने उन्हें याद दिलाया है कि वे भी किसी के पति को चुरा चुकी हैं। इस पर भी महवश ने रिएक्ट किया है।

आरजे महवश ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने किया ट्रोल

सोमवार को, आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रिश्तों में होने वाले कई तरह के धोखे के बारे में बात की। किसी लड़की को घूरकर देखने से लेकर, जिम में होने वाने फ्लर्ट फिर सोशल मीडिया पर होने वाले कमेंट और ऐसी ही ना जाने कितनी छोटी- छोटी बातों को लेकर आरजे महवश ने बात की है। इसके बाद अब नेटिज़न्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "किसी का पति चुराना भी धोखा है ???।" 

 

 

दरअसल क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पहली शादी धनश्री वर्मा से हुई थी। लेकिन अचानक उनके बीच तलाक हो गया था। अब इसके पीछे ये कहा जा रहा है कि चहल की नजदीकियां महवश के साथ बढ़ रही थी। शायद इसी वजह से धनश्री ने अपना रास्ता बदल लिया। पति चुराने वाला ये कमेंट भी इसी बात को ध्यान में रखकर किया गया है।

महवश ने ट्रोलर को दिया जवाब

ट्रोल पर रिएक्ट देते हुए, महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "इन लोगों ने ही तो देखा है मुझे चुराते कुछ भी बातें बनाते हैं, लोग बस व्यूज़ आने चाहिए इनके।" उन्होंने कमेंट में ट्रोल को जवाब भी दिया और लिखा, "मैंने चुराया नहीं क्योंकि मुझे नहीं पता, लेकिन हां, किसका पति चुराना धोखा है।" 

पोस्ट देखें...


 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील
कौन हैं तन्वी गडकरी? IND-USA मैच के दौरान किसी खिलाड़ी से ज्यादा वायरल हो गई यह लड़की