Sugandha Mishra, संकेत भोसले के घर गूंजी किलकारी, तब्बू, सुनील ग्रोवर, Raveena Tandon ने दी बधाई

Published : Dec 15, 2023, 09:11 PM IST
Sugandha Mishra Sanket Bhosale

सार

कॉमेडियन कपल संकेत भोसले और सुगंधा ( Sugandha Mishra, Sanket Bhosale ) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए पेरेंटस बनने की खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने फॉलोअर्स और फैंस का आशीर्वाद मांगा है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क । पॉप्युलर सिंगर और स्टेंडप कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और उनके पति संकेत भोसले ( Sugandha Mishra, Sanket Bhosale ) के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। इस कपल ने एक वीडियो के जरिए से अपने फैंस के साथ यह खबर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें सुगंधा हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटी हुई दिख रही हैं। वहीं भोसले बच्चे का वेलकम करते दिख रहे हैं।

संकेत भोंसले ने पिता बनने की दी इंफर्मेशन

वीडियो में, संकेत ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने कहा, “और आज की ताजा खबर ये है कि मैं पिता बन गया हूं और ये (सुगंधा) मां बन गई है । उन्होंने सुगंधा से कहा, "हैलो", "अरे मां ज़रा हैलो तो करो" । उन्होंने बच्चे की एक झलक भी शेयर की, हालांकि उसके चेहरे पर दिल वाला इमोजी लगाया था, जिससे उसके फेस को कवर किया गया था ।

संकेत ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, "he Universe has Blessed us with the Most Beautiful Miracle, Epitome of our Love .. we are blessed with a Cute lil BABY GIRL 🩷🧿 Please keep showering your Love and Blessings

सेलेब्स ने दी बधाई

इस पोस्ट के बाद, कई फैंस और सेलेब्स ने दोनों को बधाई दी। तब्बू ने क्लैपिंग इमोजी के साथ बधाई दी। वहीं हर्षदीप कौर ने कहा, “बधाई!!!!!! बहुत बहुत सारा प्यार..हमारा छोटा दिलबरो यहां है'' रवीना टंडन ने लिखा, ''बधाईयां..प्यार और आशीर्वाद।'' भारती सिंह ने कॉमेंट किया, “बधाई हो याहूओउउउउउ बेबी गर्ल..जय माता दी।” सुनील ग्रोवर ने लिखा, “बधाई हो मम्मी और पापा!!!!! भगवान बच्चे को आशीर्वाद दे!”

 

 

सुगंधा और संकेत का वर्कफ्रंट

सुगंधा और संकेत दोनों ही कॉमेडी बेस्ड सीरियल का हिस्सा रहे हैं। सुगंधा द कपिल शर्मा शो में लंबी पारी खेल चुकी हैं। सुगंधा द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी नजर आई थीं । वहीं संकेत ने 2012 लाफ इंडिया लाफ के साथ अपनी मिमिक्री की शुरुआत की और वह द कपिल शर्मा शो, सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट, द ड्रामा कंपनी, गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान, ज़ी कॉमेडी शो केस तो बनता है में भी दिखाई दिए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!