हॉलीवुड एक्ट्रेस इमानी डिया स्मिथ के निधन से इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। इस मामले में 25 साल की इमानी के बॉयफ्रेंड जॉर्डन डी. जैक्सन स्मॉल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है। जानिए क्या है मामला और कौन थीं इमामी डिया स्मिथ.…
25 साल की इमामी डिया स्मिथ का मर्डर 21 दिसंबर (रविवार) को न्यूजर्सी में उनके घर पर ही हुआ। मंगवार को उनके परिवार वालों ने उनके बॉयफ्रेंड जॉर्डन डी. जैक्सन स्मॉल पर उनकी हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जॉर्डन डी. जैक्सन स्मॉल ने चाकुओं से गोदकर इमानी की हत्या की है। जॉर्डन डी. जैक्सन-स्मॉल को अरेस्ट कर लिया गया है। उन पर फर्स्ट डिग्री मर्डर, सेकंड डिग्री बच्चे के वेलफेयर को खतरे में डालने, थर्ड डिग्री गैर कानूनी मकसद के लिए हथियार रखने और फोर्थ डिग्री गैर कानूनी तरीके से हथियार रखने का आरोप लगा है।
23
बॉयफ्रेंड ने क्यों की इमानी डिया स्मिथ की हत्या?
क्राउड फंडिंग वेबसाइट GoFundMe के मुताबिक़, इमानी डिया स्मिथ के परिवार का कहना है कि उनके बॉयफ्रेंड ने बिना किसी वजह के उनकी हत्या की। बताया जा रहा है कि इमानी को चाकुओं के घाव के साथ उनके घर में पाया गया। तुरंत उन्हें रॉबर्ट वुड जॉनसन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
33
कौन थीं इमानी डिया स्मिथ?
इमानी डिया स्मिथ पूर्व चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें डिज्नी की पॉपुलर फिल्म 'द लॉयन किंग' में नाला के बचपन के किरदार की आवाज़ के लिए जाना जाता है। वहीं नाला, जो बड़ी होने के बाद सिम्बा की रानी बनती है। इमानी ने डिज्नी की इस कहानी के ब्रॉडवे वर्जन में नाला का किरदार भी निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इमानी 3 साल के बच्चे की मां थीं। दावा किया जा रहा है कि यह बच्चा उनके बॉयफ्रेंड जॉर्डन का है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।