फैशन इन्फ्लुएंसर मरियन इज़ागुइरे का निधन हो गया है। वे 23 साल की थीं और मौत से 6 दिन पहले ही सेंट्रल मैक्सिको के मोरेलिया के एक होटल में गंभीर हालत में मिली थीं। जानिए मामले और मरियन इज़ागुइरे के बारे में सबकुछ...
मरियन इज़ागुइरे की फैमिली ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 1 सितम्बर को मरियन इज़ागुइरे की फैमिली ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके पांच दिन बाद उन्हें मोरेलिया के एक होटल में गंभीर हालत में पाया गया। 6 सितम्बर को वे होटल में मिलीं और 12 सितम्बर को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका निधन हो गया। कहा जा रहा है कि होटल में मरियन कई दिनों से रह रही थीं।
आधिकारियों ने उनकी मौत को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। पीपल की रिपोर्ट के मुताबिक़, पुलिस का कहना है कि हेल्थ इश्यूज की वजह से वे ब्रेन डेड हो गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक़, मरियन की फैमिली ने उनके अंग दान की अनुमति दे दी है। इसमें उनकी स्किन, कंकाल की मांसपेशी, कार्निया और किडनी शामिल हैं।
35
मरियन इज़ागुइरे आखिर थीं कौन?
मरियन इज़ागुइरे मैक्सिको की उभरती हुई फैशन इन्फ्लुएंसर और टिकटॉकर थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.28 लाख फॉलोअर्स थे, जबकि वे खुद 232 प्रोफाइल को फॉलो करती थीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर खुद को पब्लिक फिगर बताया था। बताया जाता है कि टिकटॉक पर उनके 4.1 मिलियन फॉलोअर्स थे।
45
फैशन से जुड़ी पोस्ट करती थीं मरियन इज़ागुइरे
सोशल मीडिया पर मरियन इज़ागुइरे अक्सर फैशन से जुड़ी पोस्ट शेयर किया करती थीं। कभी वे स्टाइलिश ड्रेस में पोज देतीं तो कभी उन्हें हॉरर थीम पर बेस्ड वीडियो और तस्वीरों में देखा जाता था।
55
गायब होने से एक दिन पहले पोस्ट किया था अजीब सा वीडियो
1 सितम्बर को मरियन इज़ागुइरे की फैमिली ने उनके गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। जबकि इसके एक दिन पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अजीब सा वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वे जोकर के गेटअप में दिख रही थीं। इस वीडियो में कई जगह वे म्यूजिक पर लिपसिंक करती दिखी थीं और एक जगह उनकी आंखों से आंसू भी बह रहे थे। उनके इस वीडियो ने उनके 4.1 मिलियन टिकटॉक फॉलोअर्स को चिंता में डाल दिया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “मेरे प्यार के सारे वादे तुम्हारे साथ ही जाएंगे, तुम क्यों जा रहे हो?”