
चीनी एक्टर Yu Menglong का निधन हो गया है। 37 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लेकिन जिस तरह उनकी मौत हुई है, वह चर्चा का विषय बना हुआ है। OTT पर 'इटरनल लव' और 'गो प्रिंसेस गो' जैसी सीरीज में नज़र आए यू मेंगलोंग की मौत बीजिंग में एक बिल्डिंग से गिरने की वजह से हुई। इस खबर की जानकारी एक पैपराजी पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, लेकिन बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि निधन से कुछ घंटे पहले ही Yu Menglong ने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया था।
पैपराजी पेज से Yu Menglong की मौत की खबर की जानकारी देते हुए लिखा गया था कि यू मेंगलोंग 9 सितम्बर को अपने 5-6 दोस्तों के साथ अपने घर पर खाना खाया था। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे यू मेंगलोंग सोने चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुबह 6 बजे जब वे अपने दोस्तों को नहीं मिले तो उन्होंने उनकी तलाश की। तब उन्हें उनकी लाश ज़मीन पर पड़ी मिली। इस पैपराजी ने यह दावा भी किया है कि कुत्ते को टहलाने निकले एक शख्स ने सबसे पहले यु मेंगलॉन्ग की लाश देखी और तुरंत पुलिस को फोन किया।
एक अन्य डिलीटेड पोस्ट में भी यू मेंगलोंग की मौत की पुष्टि की गई है। इसमें लिखा गया है, "आज सुबह मुझे सूचना मिली कि यू मेंगलोंग की बीजिंग में एक बिल्डिंग से गिरने की वजह से मौत हो गई है। जब मैं घटनास्थल के पास गया तो देखा कि बिल्डिंग के पांचवें माले की खिड़की टूटी हुई थी। मैंने पड़ोस के एक कर्मचारी से बात की तो उसने बताया कि बिल्डिंग से गिरने वाला शख्स चीनी स्टार यू मेंगलोंग ही थे। यह घटना 11 सितम्बर को सुबह 5 बजे हुई। यू मेंगलोंग 5वें माले से गिरे और कंक्रीट के फर्श पर टकराते ही उनकी मौत हो गई।"
यू मेंगलोंग की एजेंसी ने भी एक बातचीत में इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे यू मेंगलोंग का 11 सितम्बर को निधन हो गया है। पुलिस ने किसी भी तरह की आपराधिक घटना से इनकार किया है। हम उम्मीद करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके प्रियजनों को यह दुख सहने की ताकत मिले।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।