ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट Farrhana Bhatt ने शोक जताया। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स ने समर्थन किया तो कई यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया।
US-Israel- Iran संघर्ष के दौरान 28 फरवरी 2026 को Ali Khamenei की मौत हो गई। इस पर Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट Farrhana Bhatt ने शोक जताया। उन्होंने Instant Bollywood से बातचीत में कहा, "वो एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे और अल्लाह उनकी शहादत कबूल करे। कश्मीरी जितने भी लोग हैं, इस चीज से बहुत झुलस चुके हैं, सबका दिल दहल चुका है।"
25
खामेनेई की मौत की खबर सुन सो नहीं पाईं फरहाना भट्ट
फरहाना भट्ट ने आगे कहा, "आप यकीन नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल सोई नहीं हूं। आज मैंने नमाज पढ़ी तो मैं बहुत दुखी थी क्योंकि यह नहीं होना चाहिए था। कई लोगों के लिए वह एक मसीहा थे। वह हमारे दिल में जिंदा रहेंगे।" फरहाना का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फरहाना भट्ट का वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "हर फ्लेवर के जिहादी हैं हमारे देश में।" एक यूजर का कमेंट है, "अच्छा हुआ गौरव खन्ना जीता फिर तो।" एक यूजर ने लिखा, "फरहना, मैं आपसे विनम्र गुजारिश हूं कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर पूरी सच्चाई जाने बिना टिप्पणी ना करें। कई निर्दोष लोगों ने पीड़ा झेली है और उनकी आवाज़ दबा दी गई। यह धर्म का नहीं, इंसानियत का मामला है। कृपया सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ ना कहें। जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ बोलना जरूरी है।" एक यूजर ने लिखा, "तो फिर वह बुर्का क्यों नहीं पहन रही है?"
45
खामेनेई की मौत पर भारत में भी शिया समुदाय में शोक
खामेनेई को दुनियाभर के शिया मुसलमान आध्यात्मिक नेता मानते थे। भारत के कई राज्यों में भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। वहीं, ईरान और अन्य जगहों पर कुछ लोगों ने इसे अलग नजरिए से देखा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो Farrhana हाल ही में म्यूजिक वीडियो Yahin Guzaar Doon में Amaal Mallik के साथ नजर आईं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Laila Majnu से की थी और Singham Again में भी छोटी भूमिका निभाई। 'बिग बॉस 19' में वे फर्स्ट रनरअप रही थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।