कौन है यह एक्ट्रेस, जिसने मनाया खामेनेई की मौत का जश्न, बोली- 47 साल से इंतजार था!
Elnaaz Norouzi reaction to Ali Khamenei death: मिडिल ईस्ट संकट के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने खुशी जताई और इसे "most incredible news" बताया। उन्होंने इसे 47 साल से इंतजार की गई खबर करार दिया।

खामेनेई की मौत पर एक्ट्रेस ने खुशी जताई
खामेनेई की मौत के कुछ घंटे बाद एलनाज नोरौजी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक खबर शेयर की और लिखा, "हमारे लिए सबसे अविश्वसनीय खबर! वह खबर जिसे हम 47 साल से इंतजार कर रहे थे! खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे महान है।" उन्होंने एक और स्टोरी में "thank you" और खुशी वाले इमोजी भी पोस्ट किए।
एलनाज नोरौजी ने मनाया खामेनेई की मौत का जश्न
एलनाज ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह डांस करते हुए दिख रही हैं और कह रही हैं, “We are celebrating a Dictators Death folks! Khamenei is gone.” उन्होंने खामेनेई को 'डिक्टेटर' करार दिया और उसकी मौत पर अपना एक्साइटमेंट जताया।
यह भी पढ़ें : Middle East Crisis के बीच दुबई-अबू धाबी में फंसे ये 5 स्टार, जानिए कैसे हैं हाल
खामेनेई की मौत का 47 साल का इंतजार
एलनाज बताती हैं कि यह खबर ईरान और अन्य हिस्सों में रहने वाले कई लोगों के लिए मायने रखती है, जो 47 वर्षों से बदलाव की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है, जिसे कुछ लोगों ने आजादी की दिशा में पहला कदम बताया है।
एलनाज ने युद्ध और हिंसा पर जताई चिंता
जहां एक पोस्ट में एलनाज ने खुशी जताई तो वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने युद्ध के हालात और सामान्य नागरिकों की सुरक्षा पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर इस संघर्ष में आम नागरिक मरे हैं तो इसकी जिम्मेदारी ईरान की सरकार की है, जिसने दशकों से आलोचना झेली है।
यह भी पढ़ें : Middle East crisis: दुबई में फंसी यह पॉपुलर एक्ट्रेस कौन, जिसने लगाई पीएम मोदी से मदद की गुहार
कौन हैं एलनाज़ नोरौजी?
Elnaaz Norouzi तेहरान में जन्मी एक ईरानी मूल की अभिनेत्री और मॉडल हैं। बचपन में वह जर्मनी चली गईं और किशोरावस्था में ही यूरोप में मॉडलिंग व एक्टिंग करियर शुरू कर दिया। उन्होंने 2017 में एक पाकिस्तानी फिल्म से अभिनय की शुरुआत की। 2018-19 में वे नेटफ्लिक्स सीरीज़ Sacred Games के दो सीज़न में नज़र आईं, जिससे भारत में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने Abhay, Made in Heaven और Hai Junoon जैसी शोज़, तथा Jugjugg Jeeyo और Mastii 4 जैसी फिल्मों में काम किया। 2023 में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म Kandahar से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। फिलहाल वे गेम शो Wheel of Fortune में Akshay Kumar के साथ को-होस्ट के रूप में भी दिखाई दे रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।