
अगर इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान है, तो 21 अगस्त 2026 का ओटीटी लाइनअप काफी दिलचस्प है। नेटफ्लिक्स, जी5, सोनीलिव, जियो हॉटस्टार, अमेजन एमएक्स प्लेयर और एप्पल टीवी पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। थलापति विजय की एक्शन थ्रिलर ‘जन नायकन’ से लेकर रवि किशन और विशाल जेठवा स्टारर ‘क्लीन अप कंपनी’ तक, इस लिस्ट में क्राइम, रोमांस, स्पोर्ट्स का भी तड़का है। इसके अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ जैसी थिएट्रिकल फिल्में भी ओटीटी पर पहुंच रही हैं। यानी इस हफ्ते हर मूड के लिए कुछ न कुछ है।
कहां देखें : अमेजन एमएक्स प्लेयर
रवि किशन, विशाल जेठवा, अमेय वाघ, शाश्वत चटर्जी और जीशु सेनगुप्ता स्टारर ‘क्लीन अप कंपनी’ डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है। कहानी भ्रष्ट बॉर्डर टाउन सरिबगंज में रहने वाले तीन दोस्तों राजू, स्वपन और गोल्डी की है, जो गलती से अपराध के सबूत मिटाने और शवों को ठिकाने लगाने के धंधे में उतर जाते हैं। पैसा बढ़ता है, लेकिन इसी के साथ वे अपराध की खतरनाक दुनिया और एक पुलिस अधिकारी की जांच में फंस जाते हैं।
कहां देखें : नेटफ्लिक्स
यह वास्तविक घटनाओं से प्रेरित थ्रिलर है। कहानी मैक्सिको के पुलिस अधिकारियों आर्तुरो कार्मोना और हेक्टर रोसालेस की है, जिनकी एक सामान्य ट्रैफिक जांच अचानक कुख्यात ड्रग तस्कर जोआक्विन ‘एल चापो’ गुस्मान की गिरफ्तारी में बदल जाती है।
कहां देखें : जी5
थलापति विजय की इस एक्शन थ्रिलर में वह पूर्व पुलिस अधिकारी वेत्रि कोंडन का किरदार निभाते हैं। वह अपने दिवंगत दोस्त की बेटी विजी की जिम्मेदारी उठाता है और उसे भारतीय सेना में जाने के सपने के लिए तैयार करता है। लेकिन एक गोपनीय तकनीकी फाइल विजी के हाथ लगने के बाद दोनों अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी जॉन हिमलर और भ्रष्ट मंत्री की साजिश में फंस जाते हैं।
कहां देखें : नेटफ्लिक्स
सान्वी मेघना और एलन स्टारर यह तमिल फैमिली एंटरटेनर पावी की कहानी है, जो शादी के बाद भी अपना घर छोड़ना नहीं चाहती। इसके बाद उसका पति उसके परिवार के साथ रहने लगता है और अलग सोच, संस्कृति व पीढ़ियों के बीच टकराव शुरू होता है।
कहां देखें : सोनीलिव
श्री गौरी प्रिया की निवेदिता शादी के दिन मंगेतर के छोड़ जाने के बाद भावनात्मक संकट से गुजरती है और चेन्नई चली जाती है। वहां उसकी मुलाकात फिल्ममेकर बनने का सपना देखने वाले आशावादी अनाथ स्टीवन से होती है। साथ रहने के दौरान दोनों एक-दूसरे को संभालते हैं, लेकिन अचानक आए मोड़ से उनका रिश्ता बदल जाता है।
कहां देखें : जियो हॉटस्टार
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी समेत 30 से ज्यादा सितारों वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ 21 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। यह ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है और थिएटर रिलीज के बाद अब ओटीटी पर उपलब्ध है।
कहां देखें : जी5
जैकी श्रॉफ स्टारर ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ दादा और पोते के रिश्ते पर आधारित फिल्म है। थिएटर रिलीज के बाद यह 21 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। परिवार के साथ देखने के लिए इसे एक हल्के-फुल्के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।