
साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस नयनतारा और अभिनेता कविन की फिल्म'हाय' (Hi) मूवी रक्षाबंधन पर रिलीज होने वाली है। इस मूवी के खूब चर्चे सिनेमाप्रेमियों के बीच में हैं। विष्णु एडवन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक फील-गुड रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार, कॉमेडी और इमोशन का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता नयनतारा और कविन की फ्रेश जोड़ी को लेकर है। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। आइए बताते हैं, फिल्म की कहानी और क्या इनकी जोड़ी दर्शकों को लुभा पाएगी।
'हाय' की कहानी चेन्नई के एक ही रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में रहने वाले दो अलग-अलग बैकग्राउंड के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में नयनतारा एक सामान्य जिंदगी जीने वाली महिला के किरदार में नजर आएंगी, जबकि कविन एक युवा सॉफ्टवेयर कर्मचारी की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे नजदीकियों में बदलती है और कविन का किरदार नयनतारा से प्यार करने लगता है। इसके बाद कहानी इस बात पर आगे बढ़ती है कि कविन अपने प्यार का इजहार कर पाते हैं या नहीं और दोनों का रिश्ता किस मुकाम तक पहुंचता है। फिल्म का फोकस रोमांस के साथ इमोशनल और फैमिली आस्पेक्ट पर भी रखा गया है।
फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी नयनतारा और कविन की जोड़ी मानी जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच रोमांटिक सीन्स के साथ कॉमेडी और इमोशनल मोमेंट्स को भी जगह दी गई है। नयनतारा की स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को मजबूती देती है, जबकि कविन का किरदार कहानी के रोमांटिक एंगल को आगे बढ़ाता है। फिल्म मेकर को उम्मीद है कि ये फ्रेश जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी।
फिल्म की सेंसर प्रोसेस पूरी हो चुकी है और इसे U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म की अवधि करीब 2 घंटे 24 मिनट यानी 144 मिनट बताई गई है।
इसे भी पढ़ें: 'रामायणम्' के बाद इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर, आलिया के साथ एक्स गर्लफ्रेंड भी आएगी नजर
नयनतारा और कविन के अलावा फिल्म में राधिका सरथकुमार, प्रभु, के. भाग्यराज और वीटीवी गणेश जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत जेन मार्टिन ने तैयार किया है, जबकि एडिटिंग फिलोमिन राज ने की है। पहले फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 28 अगस्त 2026 कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: अक्षय खन्ना बनेंगे 'असुरों के गुरु', ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत के बाद दिखेगा खौफनाक अवतार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।