
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी पसंद से या सही पार्टनर न मिलने के कारण शादी नहीं की। सलमान खान, सुष्मिता सेन और तब्बू जैसे कलाकार कई बार अपने सिंगल स्टेटस और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के फैसले पर बात कर चुके हैं। अब फिल्म 'गदर' की एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी बताया है कि 51 साल की उम्र में वह अब तक सिंगल क्यों हैं।
अमीषा पटेल ने हाल ही में X (पहले ट्विटर) पर एक AMA सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि वह शादी कब कर रही हैं। इसके जवाब में अमीषा ने कहा कि वह कभी शादी नहीं करेंगी और सिंगल रहकर काफी खुश हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके करीब 100 परिवार वाले और दोस्त हैं, जो उनसे प्यार करते हैं। वह नहीं चाहतीं कि कोई एक व्यक्ति उनकी इस जिंदगी में आकर सब कुछ बदल दे।
Never 😝😝😝superrr happy being single . I have 100 close family and friends who love me . Can’t afford one man to come and change all that 😝😝🙏🏻 https://t.co/PIccHE7bSM
— ameesha patel (@ameesha_patel) August 6, 2026
अमीषा पटेल के शादी को लेकर दिए गए जवाब पर कई फैंस ने भी सहमति जताई। एक यूजर ने कहा कि शादी कई बार इंसान के सपनों को पूरा करने की राह में समझौता बन सकती है। यूजर ने सिंगल रहने को ज्यादा रोमांचक बताया। वहीं, एक अन्य फैन ने अमीषा की बात का समर्थन करते हुए कहा कि सिंगल रहना बेहतर है। एक और यूजर ने लिखा कि वह भी अमीषा की तरह ही सोचते हैं।
पिछले साल रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अमीषा पटेल ने अपनी पिछली रिलेशनशिप के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं, लेकिन जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला किया तो उनके पार्टनर ने उनका साथ नहीं दिया। अमीषा ने यह भी कहा था कि उन्होंने शादी का विकल्प पूरी तरह बंद नहीं किया है। वह ऐसे पार्टनर की तलाश में हैं, जो उनके करियर और उनके आगे बढ़ने के फैसलों को समझे और उनका साथ दे।
अमीषा पटेल ने कहा था कि अगर उन्हें कोई काबिल इंसान मिलता है तो वह शादी के लिए तैयार हैं। उनके मुताबिक, सही जीवनसाथी वही होगा जो मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा रहे और सही समय पर उनका साथ निभाए। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि उन्हें अब भी कई अच्छे परिवारों से शादी के प्रस्ताव मिलते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आधी उम्र के कुछ लोग भी उन्हें डेट पर ले जाना चाहते हैं और वह इसके लिए तैयार हैं, लेकिन उनके लिए पार्टनर का मानसिक रूप से परिपक्व होना जरूरी है। अमीषा ने कहा था कि उम्र हमेशा समझदारी की गारंटी नहीं होती। वह खुद से उम्र में बड़े कई ऐसे लोगों से मिली हैं, जिनकी समझ-बूझ उन्हें कम लगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' में नजर आई थीं। आकाशादित्य लामा के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में जतिन खुराना और एंजेला क्रिसलिंज़की भी अहम भूमिकाओं में थे।
अमीषा पटेल की पिछली बड़ी सफल फिल्म 'गदर 2' थी। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने सनी देओल के साथ सकीना का किरदार दोबारा निभाया था। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब ₹686 करोड़ की कमाई की। फिलहाल अमीषा पटेल ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।