Gajab Raat movie review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग, लेकिन क्या कहानी रखती है बांधकर?

Published : Oct 24, 2026, 09:59 AM IST
Gajab Raat movie review

सार

मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘गजब रात’ में भ्रष्ट पुलिस अफसर और सत्ता से जुड़ी साजिश की कहानी है। जानें फिल्म का प्लॉट, कलाकारों की एक्टिंग, कमजोरियां और रेटिंग।

मनोज बाजपेयी एक बार फिर ऐसे पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए हैं। लेकिन वो इस बार भ्रष्ट और रिश्वत लेते हुए दिखते हैं, लेकिन अंदर का जमीर पूरी तरह मरा नहीं है। नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गजब रात’ रिलीज हो गई है और लोगों के मन में सवाल है कि इस मूवी को क्यों देखें। तो चलिए बताते हैं, इसकी कहानी और मनोज बाजपेयी इस रोल में कितने फिट बैठे हैं।

‘गजब रात’ की कहानी क्या है?

फिल्म में मनोज बाजपेयी ने दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अजय निर्वित का किरदार निभाया है। अजय अपनी ड्यूटी के दौरान कानून से ज्यादा अपनी कमाई की चिंता करता है। वह छापेमारी के नाम पर लोगों से रिश्वत वसूलता है और अपने फायदे के लिए पुलिस की ताकत का इस्तेमाल करता है।उसकी जिंदगी में बदलाव तब शुरू होता है, जब दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास एक घायल युवती मिलती है। मामला शुरुआत में सामान्य अपराध जैसा लगता है, लेकिन जल्द ही इसमें कई परतें सामने आने लगती हैं।

जांच के दौरान अलग-अलग एजेंसियां इस केस में दिलचस्पी दिखाने लगती हैं। युवती कौन है, उसके साथ क्या हुआ और बड़े अधिकारी इस मामले में इतनी दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं? इन सवालों के जवाब तलाशते हुए अजय एक ऐसे जाल में फंस जाता है, जहां भ्रष्टाचार और सत्ता का खेल एक-दूसरे से जुड़ा है।

कहानी आगे बढ़ने के साथ अजय को अपने काम और फैसलों पर भी सोचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। फिल्म का एक अहम पहलू यही है कि क्या लंबे समय से भ्रष्टाचार में डूबा इंसान अपने भीतर की आवाज सुनकर बदल सकता है?

मनोज बाजपेयी की एक्टिंग कैसी है?

मनोज बाजपेयी इस फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी हैं। वह अजय निर्वित के किरदार में एक ऐसे पुलिस अफसर को पेश करते हैं, जो अपने फायदे के लिए नियम तोड़ता है, लेकिन हर परिस्थिति में पूरी तरह संवेदनहीन नहीं है। उनके संवाद बोलने का अंदाज, हाव-भाव और व्यंग्यात्मक अंदाज किरदार को दिलचस्प बनाते हैं। फिल्म में दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में हैं। उनका अभिनय प्रभाव छोड़ता है। नुसरत भरूचा और किकू शारदा समेत बाकी कलाकार भी कहानी में नजर आते हैं।

और पढ़ें: ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन में ठोके 628 करोड़, शुक्रवार की कमाई कर देगी हैरान

कहां कमजोर पड़ती है ‘गजब रात’?

फिल्म का सब्जेक्ट रोचक है। एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी, घायल युवती और कई जांच एजेंसियों से जुड़ी साजिश कहानी में सस्पेंस पैदा करती है। लेकिन कहानी हर मोड़ पर दर्शकों को चौंका नहीं पाती है। कुछ ट्विस्ट पहले ही समझ में आने लगते हैं। कहानी कुल मिलाकर लोगों के अंदर क्यूरोसिटी नहीं पैदा कर पाती है।

और पढ़ें: मनोज बाजपेयी को देखकर लगता था डर, श्रद्धा दास ने ‘गजब रात’ के बारे में बताया

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन में ठोके 628 करोड़, शुक्रवार की कमाई कर देगी हैरान
'रामायण पार्ट 1' की रिलीज से पहले ही पोस्टपोन हुई 'रामायण पार्ट 2'? जानिए आखिर क्या है वजह