रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने आठ दिनों में भारत में ₹334.35 करोड़ नेट कमाए। नौवें दिन ₹14.50 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन ₹348.85 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹628.05 करोड़ पहुंचा।

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती आठ दिनों में भारत में करीब 334.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 600 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। दूसरे हफ्ते में एंट्री के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन अब भी इसका कुल कलेक्शन मजबूत बना हुआ है।

‘जेलर 2’ का 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘जेलर 2’ के शुरुआती आठ दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 334.35 करोड़ रुपये रहा। नौवें दिन यानी 23 अक्टूबर को फिल्म ने भारत में करीब 14.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई बढ़कर 348.85 करोड़ रुपये हो गई। ये आंकड़े शुरुआती बॉक्स ऑफिस अनुमानों पर आधारित हैं और अपडेट के साथ बदल सकते हैं।

वहीं, नौवें दिन तक इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन करीब 219.50 करोड़ रुपये पहुंच गया। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 628.05 करोड़ रुपये हो गया।

पहले हफ्ते में किस दिन कितनी कमाई हुई?

‘जेलर 2’ ने पहले हफ्ते में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म की दिनवार भारत नेट कमाई के आंकड़े इस प्रकार हैं।

  • पहला दिन-₹59.70 करोड़
  • दूसरा दिन- ₹37.10 करोड़
  • तीसरा दिन-₹47.25 करोड़
  • चौथा दिन- ₹55.85 करोड़
  • पांचवां दिन -₹42.35 करोड़
  • छठा दिन-₹46.80 करोड़
  • सातवां दिन-₹28.15 करोड़
  • आठवां दिन-₹17.15 करोड़
  • नौवां दिन-₹14.50 करोड़

तमिल के साथ हिंदी में भी कैसी रही फिल्म की कमाई?

‘जेलर 2’ को तमिल के अलावा हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया है। नौवें दिन तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की। इसके बाद तेलुगु और हिंदी वर्जन का नंबर रहा।

  • तमिल- करीब 9.35 करोड़ रुपये
  • तेलुगु-करीब 3 करोड़ रुपये
  • हिंदी-करीब 1.75 करोड़ रुपये
  • कन्नड़- करीब 40 लाख रुपये

और पढ़ें: IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान का पारा हाई! 'पीछे का याद रख लेना' कहकर इन्हें लगाई फटकार

'जेलर2' के स्टार कास्ट

जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ विद्या बालन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती नजर आते हैं। फिल्म में एस. जे. सूर्या, रम्या कृष्णन, योगी बाबू और तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।

और पढ़ें: उज्ज्वल निकम बनना चाहते थे आमिर खान, लेकिन क्यों हाथ से निकल गई ‘प्रहार’?