7 TV सेलेब के घर पधारे बप्पा, अर्जुन बिजलानी से देलनाज ईरानी तक, फोटोज में देखें कैसे मनाई गणेश चतुर्थी

Published : Sep 14, 2026, 05:09 PM IST

TV Celebrities Welcome Lord Ganesha: सेलेब्स की गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस भी उन्हें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपने पसंदीदा कलाकारों की देखें गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की तस्वीरें।

PREV
17
7 TV सेलेब के घर पधारे बप्पा, अर्जुन बिजलानी से देलनाज ईरानी तक, फोटोज में देखें कैसे मनाई गणेश चतुर्थी

देशभर में आज यानी 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो गया है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे तक बप्पा के स्वागत में जुटे हुए हैं। मुंबई में गणेश उत्सव का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है और हर साल की तरह इस बार भी टीवी के कई फेमस सितारों ने अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना की है। इन 7 टीवी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर बप्पा के स्वागत की तस्वीरें शेयर कर फैंस को भी त्योहार की झलक दिखाई है।

27
अर्जुन बिजलानी ने डेढ़ दिन के लिए की बप्पा की स्थापना

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी भी हर साल की तरह इस बार गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए। उन्होंने डेढ़ दिन के लिए घर में बप्पा की स्थापना की है। गणेश पूजा से पहले अर्जुन अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ भगवान गणेश की मूर्ति के सामने पोज देते नजर आए। दोनों ने पूरे परिवार के साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया।

37
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी ने किया बप्पा का स्वागत

टीवी के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के लिए भी गणेश चतुर्थी खास रही। दोनों हर साल पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत करते हैं। इस मौके पर उनका पूरा परिवार भी त्योहार के रंग में रंगा नजर आता है। गुरमीत चौधरी टीवी पर भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए थे। ‘रामायण’ में उन्होंने राम और देबिना बनर्जी ने सीता का रोल निभाया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी रियल लाइफ में भी शादी के बंधन में बंध गई। ऐसे में धार्मिक त्योहारों को लेकर दोनों की खास आस्था देखने को मिलती है।

47
करण वाही और ऋत्विक धनजानी ने खुद बनाई बप्पा की मूर्ति

करण वाही और ऋत्विक धनजानी हर साल गणपति फेस्टिवल के लिए खुद गणेश जी की मूर्ति तैयार करते हैं। इस साल भी दोनों ने अपनी यह परंपरा जारी रखी। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के इन दोनों स्टार्स ने खुद गणेश जी की मूर्तियां तैयार कीं और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ उनकी झलक शेयर की।

57
डेलनाज ईरानी ने भी घर में विराजे गणपति

एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने वालों में शामिल रहीं। उन्होंने बप्पा के स्वागत की तस्वीरें शेयर कीं और इस खास मौके पर अपनी खुशी फैंस के साथ बांटी। डेलनाज टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं और कई पॉपुलर सीरियल्स और शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर उनका ट्रेडिशनल अंदाज भी देखने को मिला।

67
‘ये है मोहब्बतें’ के प्रोड्यूसर ने किया बप्पा का स्वागत

‘ये है मोहब्बतें’ के प्रोड्यूसर संदीप सिकंद ने मुंबई स्थित अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ बप्पा की पूजा की। पूजा के बाद संदीप अपनी मां वीणा के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने पोज देते नजर आए।

77
फैमिली संग किया घर में गणपति का स्वागत

एक्टर सुदीप साहिर ने इस साल अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। कपल ने सुबह पूजा-अर्चना की और इसके बाद गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ तस्वीर खिंचवाई। तस्वीर में उनका बेटा भी नजर आ रहा है, जिससे यह फैमिली मोमेंट और भी खास बन गया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories