सीरियल गंगा माई की बेटियां में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस वक्त शो में जो ट्रैक चल रहा है उसमें देखने को मिल रहा है कि स्नेहा और सिद्धू की लाइफ में कोहराम मचा हुआ है। स्नेहा अपनी मां को दिए वचन की वजह से बंधी है और सिद्धू परेशान है।
जीटीव के सीरियल Ganga Mai Ki Betiyan की कहानी शानदार मोड़ पर पहुंच गई है। शो में इस वक्त स्नेहा और सिद्धू की लव स्टोरी का ट्रैक दिखाया जा रहा है। दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करते है, लेकिन स्नेहा कश्मकश में है।
26
सिद्धू ने मनाया अपनी मां को
सीरियल में दिखाया कि सिद्धू अपने और स्नेहा के रिश्ते के बारे में अपनी मां दुर्गावती को बताता है। वो मां के पैरों में गिरकर रोते हुए अपने प्यार की भिख मांगता है। पहले तो दुर्गावती नहीं मानती, लेकिन बेटे के प्यार के आगे वो झुक जाती है।
सीरियल में दिखाया कि स्नेहा ने गंगा माई से सिद्धू से रिश्ता तोड़ने का वादा तो कर दिया है, लेकिन वो अपने दिल को नहीं समझा पा रही है। मन ही मन घुट-घुटकर रो रही है। पढ़ाई में भी वो ध्यान नहीं दे पा रही है।
46
क्या होगा गंगा माई की बेटियां में आगे
गंगा माई की बेटियां सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि स्नेहा अपने दिल को कठोर बनाकर सिद्धू को मिलने बुलाएगी। वो ऐसा कुछ कहेंगी कि सिद्धू की जिंदगी में कोहराम मच जाएगा। लेकिन सिद्धू उसकी बातों पर यकीन नहीं करेगा।
56
सोनी देगी सहाना को झटका
सीरियल में दिखाया जाएगा कि सोनी छुपकर स्नेहा और सिद्धू की बातें सुन लेंगी और रोते हुए घर आकर सहाना को सबकुछ बता देगी। सच जानकर सहाना के होश उड़ जाएंगे।
66
क्या स्नेहा बता पाएगी सच?
सीरियल गंगा माई की बेटियां के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सोनी, सहाना और मुरली, स्नेहा से सवाल पूछेंगे कि उसने सिद्धू का दिल क्यों तोड़ा। क्या स्नेहा सच बता पाएगी, क्या गंगा का सच सामने आएगा, क्या होगा सिद्धू का… ये देखना दिलचस्प होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।