Parshuram Jayanti: बैक टू बैक आ रहीं भगवान परशुराम पर बनी ये 3 फ़िल्में, एक बजट 4000 करोड़!

Published : Apr 20, 2026, 01:00 PM IST

दुनियाभर में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। परशुराम पुराणों के वो किरदार हैं, जिन पर अब फ़िल्में भी बनने लगी हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसी 3 अपकमिंग फिल्मों के बारे में, जिनमें भगवान परशुराम की कहानी दिखेगी...

PREV
15
1. महावतार परशुराम

यह महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म है, जिसका पहला पार्ट 'महावतार नरसिम्हा' 2025 में रिलीज होकर धूम मचा चुका है। 'महावतार परशुराम' 2027 में रिलीज होगी। यह एनिमेटेड फिल्म होगी, जिसका निर्माण साउथ के दो दिग्गज प्रोडक्शन हाउस होम्ब्ले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन मिलकर कर रहे हैं। फिल्म भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की कहानी को आधुनिक एनीमेशन और भव्य विजुअल्स के साथ पेश करेगी। फिल्म का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धर्म से जोड़ना है।

25
2. महावतार

यह फिल्म दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। विक्की कौशल इस फिल्म में भगवान परशुराम के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म में पशुराम को एक योद्धा के रूप में दिखाया जाएगा। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर दिसंबर में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : Mahavatar Parshuram First Poster : पशुराम जयंती पर आया फिल्म का पहला पोस्टर, दिखा दमदार अवतार!

35
3. रामायण पार्ट 1

लगभग 4000 करोड़ के बजट में बन रही 'रामायण' के पहले पार्ट में भगवान परशुराम की भी झलक देखने को मिलेगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल के तहत भगवान राम और भगवान परशुराम के किरदार में नज़र आएंगे। इसी साल दिवाली के मौके पर (संभवतः अक्टूबर में) रिलीज होगी।

45
क्यों खास है भगवान परशुराम की कहानी?

भगवान परशुराम की कथा अन्य अवतारों से अलग और बेहद शक्तिशाली मानी जाती है। यह कहानी अन्याय के खिलाफ संघर्ष, धर्म की रक्षा और शक्ति के संतुलन को दर्शाती है। यही वजह है कि फिल्ममेकर्स इसे बड़े पैमाने पर दिखाने में रुचि ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 3 पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म के जमील जमाली राकेश बेदी ने किया यह खुलासा

55
OTT और एनीमेशन में बढ़ता माइथोलॉजी का ट्रेंड

माइथोलॉजिकल कंटेंट की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी परशुराम की कहानियों पर आधारित वेब सीरीज और एनिमेटेड प्रोजेक्ट्स डेवलप हो रहे हैं। मेकर्स इन कहानियों को नए अंदाज़ और टेक्नोलॉजी के साथ पेश करने की तैयारी में हैं, ताकि युवा दर्शकों को आकर्षित किया जा सके।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories